राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक के बेलगावी में कहा- कर्नाटक सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है, कुछ भी करवाना हो तो 40% कमीशन देना पड़ता है। ये देश किसी एक का नहीं है, अडाणी का नहीं है। देश गरीबों और किसानों का है।
राहुल ने यहां कांग्रेस के युवा क्रांति समागम का शुभारंभ किया। इस मौके पर एक चुनावी रैली में राहुल ने कहा- सरकार आने पर SC रिजर्वेशन को 15 से बढ़ाकर 17% करेंगे। ST रिजर्वेशन को 3 से बढ़ाकर 7% करेंगे और तीन साल तक हर ग्रेजुएट को 3 हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे। बता दें कि मई में कर्नाटक विधानसभा का चुनाव होना है।
राहुल ने कहा- मैं जब भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यहां से गुजर रहा था तो मुझे बताया गया कि कर्नाटक की सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है। इस प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता, चाहे कोई भी डिग्री ले लो, कर्नाटक की सरकार कर्नाटक में युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है।
यहां कोई काम कमीशन के बिना नहीं होता। सरकार के 40% कमीशन लेने की शिकायत कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन और स्कूल मैनेजमेंट ने पीएम को चिट्ठी लिखकर की थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनकी चिट्ठी का जवाब तक नहीं दिया। यहां MLA का बेटा भ्रष्टाचार में पकड़ा जाता है, लेकिन सरकार उसकी रक्षा कर लेती है। भ्रष्टाचार का पूरा का पूरा फायदा 2-3 लोगों को होता है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के हेडक्वार्टर में हुई बैठक में पार्टी ने चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है।
SDPI के साथ गठबंधन के सवाल पर कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि हमने किसी के साथ गठबंधन नहीं किया है। हम अकेले आए हैं, हम अकेले ही लड़ेंगे और जीतेंगे। CEC की मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी शामिल थे। बता दें कि कांग्रेसी नेताओं ने दावा किया है कि कर्नाटक में पार्टी 224 में से लगभग 150 सीटें जीतेगी।
22 मार्च को जारी हो सकती है पहली लिस्ट
कांग्रेसी नेता सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य चुनाव को लेकर पार्टी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट 22 मार्च को जारी करेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, CEC की बैठक में 224 सीटों वाले कर्नाटक विधानसभा में 110 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं। इसमें चार से पांच सीटों को छोड़ सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिए जाएंगे।
कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में कर्नाटक शिवकुमार के भाई डीके सुरेश का भी नाम हो सकता है। डीके सुरेश अभी राज्य में कांग्रेस के इकलौते सांसद हैं।
कर्नाटक देश का करप्ट स्टेट: शिवकुमार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- मुझे लगता है कि अब पूरा राज्य शासन के साथ एक नई सरकार की तलाश कर रहा है। कर्नाटक इस देश की सबसे करप्ट स्टेट बन गई है। इसलिए चुनाव के लिए 1300 से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन दिया है। ये सभी पार्टी के प्रमुख दावेदार हैं, लेकिन उन सभी को टिकट देना पॉसिबल नहीं है।
शिवकुमार ने कहा कि राज्य में सिर्फ 224 विधानसभा सीटें हैं। हम उन सभी को अवसर देंगे जिसे पिछले चुनाव में टिकट नहीं मिला है। हम चाहते हैं कि युवा पीढ़ी और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को मौका दिया जाए।
कांग्रेस का फोकस 150 से ज्यादा सीटों पर
कांग्रेस इस बार राज्य में 150 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चुनावी रणनीति बना रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सिर्फ 78 सीटें ही जीती थीं। जबकि जेडीएस को 37 सीटें मिली थीं। वहीं, भाजपा ने 104 सीटें जरूर जीती थीं, लेकिन 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में 113 के बहुमत आंकड़े से 9 सीटें कम रह गई थीं।
24 मई से पहले होंगे कर्नाटक में चुनाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च के आखिरी हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। हाल ही चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार 3 दिन के कर्नाटक दौरे पर थे। वे यहां विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे।
चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई, 2023 तक है, उससे पहले ही राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। कर्नाटक विधानसभा में कुल 225 सीटें हैं। 2018 में हुए पिछले चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा 104 सीट जीती थीं। वहीं, कांग्रेस ने 78 और क्षेत्रीय पार्टी JDS ने 37 सीटें जीती थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
कर्नाटक चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें...
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने DGP को नालायक कहा:शिवकुमार ने पुलिस अफसर को दी चेतावनी, कहा- हमारी सरकार आई तो जेल जाओगे
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने राज्य के DGP प्रवीण सूद को नालायक कहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रवीन राज्य की भाजपा सरकार का बचाव कर रहे हैं और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर रहे हैं।शिवकुमार ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.