कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो पन्नों की चिट्ठी लिखी है। राहुल गांधी ने इसमें कश्मीरी पंडितों की समस्याओं के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा कि जम्मू-कश्मीर में टारगेट कीलिंग के बीच कश्मीरी पंडितों को घाटी में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। साथ ही उप-राज्यपाल (मनोज सिन्हा) जी द्वारा उनके लिए 'भिखारी' जैसे शब्दों का प्रयोग गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कश्मीरी पंडितों की चिंताओं को दूर करने के लिए उचित कदम उठाने की अपील की।
राहुल की प्रधानमंत्री मोदी को लिखी पूरी चिट्ठी पढ़ें...
प्रिय प्रधानमंत्री जी,
आशा है आप सकुशल होंगे। इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान कश्मीर घाटी से विस्थापित कश्मीरी पंडित समुदाय की पीड़ा की ओर खींचना चाहता हूं। आतंकियों द्वारा हाल में कश्मीरी पंडितों व अन्य लोगों की लगातार की जा रही टारगेटेड हत्याओं ने घाटी में डर और निराशा का माहौल बना दिया है।
प्रधानमंत्री जी, पूरे भारत को प्रेम और एकता के सूत्र में पिरोने के लिए जारी भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू पड़ाव में कश्मीरी पंडितों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं को लेकर मुझसे मिला। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार के अधिकारी उन्हें कश्मीर घाटी में वापस काम पर जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
इन हालात में सुरक्षा और सलामती की पक्की गारंटी के बिना उन्हें घाटी में काम पर जाने के लिए मजबूर करना एक निर्दयी कदम है। हालात के सुधरने और सामान्य होने तक सरकार इन कश्मीरी पंडित कर्मचारियों से अन्य प्रशासकीय व जनसुविधा के कार्यों में सेवाएं ले सकती है।
अपनी सुरक्षा और परिवार की चिंताओं को लेकर गुहार लगा रहे कश्मीरी पंडितों को आज जब सरकार से हमदर्दी और अपनेपन की उम्मीद है, तब उप-राज्यपाल (मनोज सिन्हा) जी द्वारा उनके लिए 'भिखारी' जैसे शब्दों का प्रयोग गैर-जिम्मेदाराना है। प्रधानमंत्री जी, शायद आप स्थानीय प्रशासन की इस असंवेदनशील शैली से परिचित न हों।
मैंने कश्मीरी पंडित भाइयों-बहनों को भरोसा दिया है कि उनकी चिंताओं व मांगों को आप तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करूंगा। मुझे उम्मीद है कि यह सूचना मिलते ही आप इस बारे में उचित कदम उठाएंगे।
माता खीर भवानी की कृपा आप पर बनी रहे।
धन्यवाद राहुल गांधी
राहुल गांधी से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
शादी पर पहली बार बोले राहुल गांधी ने बताया कैसी लड़की चाहिए, उसमें कैसे गुण होने चाहिए
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल अपनी दादी इंदिरा गांधी के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी उनके जीवन का प्यार हैं, उनकी दूसरी मां हैं। इसी जवाब पर फिर सवाल हुआ- क्या ऐसी ही महिला से शादी करना चाहते हैं, जिसमें आपकी दादी जैसे गुण हों। शादी के लिए क्या ऐसी ही लड़की चाहिए। इस पर राहुल ने कहा- यह दिलचस्प सवाल है। मैं ऐसी महिला चाहूंगा, जिसमें मेरी मां और दादी...दोनों के गुण हों। वह अच्छा रहेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें...
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू:राहुल बोले- बीजेपी सरकार की सोच अंग्रेजों जैसी, आज देश पर सिर्फ 3-4 कंपनियों का राज
कांग्रेस ने बुधवार 7 सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए यात्रा के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यूज चैनलों पर दिनभर प्रधानमंत्री मोदी को दिखाया जाता है। हम लोगों को कोई नहीं दिखाता, इसलिए हम यात्रा निकाल रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
भारत जोड़ो यात्रा का 12 वां दिन:राहुल गांधी ने केरल में मछुआरों से पर्यावरण पर बात की; अब तक 200 KM की दूरी तय
तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 12वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केरल के अलाप्पुझा के वडकल समुद्र तट पर मछुआरों से बात की। यात्रा शुरू करने के पहले राहुल ने मछुआरों से ईंधन की बढ़ती लागत, सब्सिडी में कमी, मछली का स्टॉक, शिक्षा के अवसर न मिलना और पर्यावरण के बारे में चर्चा की। यात्रा अब तक 200 KM की दूरी तय कर चुकी है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
बारिश के बीच राहुल की जनसभा:कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बोले- हम प्यार फैलाने निकले हैं, हमें कोई नहीं रोक सकता
कर्नाटक के मैसूर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बारिश के बीच जनसभा को संबोधित किया। गांधी जयंती के मौके पर जब पूरे दिन की यात्रा के बाद राहुल लोगों को संबोधित करने के लिए मंच की तरफ बढ़े तो बारिश होने लगी। इस मौके पर राहुल ने बारिश रुकने का इंतजार नहीं किया। भीगते हुए उन्होंने भाषण जारी रखा। पूरी खबर यहां पढ़ें...
राहुल बोले-दिग्विजय ने बेहूदा बात कही, पार्टी की राय अलग:सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना को सबूत देने की जरूरत नहीं
राहुल गांधी ने मंगलवार को सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने सेना के शौर्य पर कभी सवाल नहीं उठाया है। अगर सेना कुछ करती है तो उस पर सबूत देने की जरूरत नहीं। ये दिग्विजय जी की निजी राय है। मैं इससे सहमत नहीं हूं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.