वाराणसी. उत्तर रेलवे वाराणसी स्टेशन पर दक्षिण भारतीय यात्रियों के लिए तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में सूचना से संबंधित घोषणाएं करवाएगा। इससे गैर हिंदी भाषी क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। क्षेत्रीय कैंट स्टेशन के निदेशक आनंद मोहन सिंह ने गुरुवार को बताया कि इसके लिए मौजूदा प्रणाली अपग्रेड की जा रही है। सिंह ने कहा- चारों दक्षिण भारतीय भाषाओं में सूचनाएं रिकार्ड की जा रही है। इसके बाद उड़िया और मराठी भाषा में भी अनाउंसमेंट करने पर विचार होगा।
फिलहाल केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सूचना दिए जाने से कई अहिंदी भाषी राज्यों के यात्रियों को ट्रेनों से जुड़ी जानकारी समझ नहीं आती। ऐसे यात्री दूसरों से हिंदी में बात नहीं कर पाते। उनकी बात समझ भी नहीं पाते। ऐसे में उनकी ट्रेन भी छूट जाती है। दक्षिण भारतीय राज्यों के लोग काफी संख्या में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए बनारस आते हैं।
स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाया गया
वाराणसी स्टेशन पर एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। स्टेशन पर 26 फीट लंबी और 16 फीट चौड़ी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। इसकी मदद से विश्वनाथ मंदिर का लाइव दर्शन किया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.