पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उत्तर से ठंडी हवाएं आने की वजह से मौसम के तेवर ठंडे हो गए हैं। मौसम विभाग ने पंजाब में बारिश के साथ ही धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ में शीतलहर चल रही है। इसके अलावा बिहार में भी कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
चंडीगढ़ में सुबह कोहरा, दिन में धूप तो रात में शीतलहर
चंडीगढ़ में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। सुबह कोहरा छा रहा है, तो दिन में तेज धूप निकलती है और रात में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ जाती है। मौसम विभाग ने 23 जनवरी से फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की बात कही है। इससे दो दिन बारिश होगी, लेकिन उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।
राजस्थान के श्रीगंगानगर में ठंड से राहत नहीं
श्रीगंगानगर में एक सप्ताह बाद बुधवार को धूप निकली। तापमान 6.9 डिग्री बढ़कर 19.3 डिग्री पर आ गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो-तीन दिनों में दिन में धूप खिली रहने और सुबह-शाम कोहरे का असर रहने की संभावना जताई है।
झारखंड में आज से 6 डिग्री तक गिर सकता है पारा
रांची सहित पूरे झारखंड में गुरुवार से एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। उत्तर-पश्चिम की ओर से ठंडी हवाएं आने और आसमान साफ होने से ठंड का असर दिखेगा। 21 से 23 जनवरी तक तापमान में छह डिग्री तक गिरावट की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।
पंजाब में दो दिन कोल्ड-डे, गहरी धुंध का अलर्ट
पंजाब में दो दिन कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। गहरी धुंध का अलर्ट है। बुधवार को दिन में कई जगह शीतलहर चली, लेकिन धूप निकलने से राहत मिली। बुधवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 19 डिग्री रहा। फरवरी के पहले हफ्ते में सर्दी थोड़ी कम हो जाएगी। हालंकि, पूरे महीने ठंडक बनी रहेगी।
मध्य प्रदेश में आधी रात को हवा का रुख बदलने से ठंड बढ़ी
राजधानी भोपाल में आधी रात के बाद सर्द हवा चलने से रात में ठंड बढ़ गई। 24 घंटे में रात के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई। यह 15.9 डिग्री से लुढ़ककर 10.9 डिग्री पर आ गया। दिन का तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं इदौर में दूसरे दिन भी तापमान में गिरावट आई। 17 जनवरी की रात मिनिमम टेम्परेचर 18 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद 19 को 16 डिग्री और 20 जनवरी यानी मंगलवार रात को 13 डिग्री पर आ गया। इसके बावजूद यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है।
बिहार में भी घना कोहरा छा रहा
पटना में बुधवार सुबह 5 बजे विजिबिलिटी 100 मीटर थी। 10.30 बजे कोहरा छंटने के बाद हल्की धूप निकली। लेकिन, धूप में तपिश कम होने से मौसम सर्द बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सिक्किम की तरफ से आने वाली हवाओं रुकने की वजह पटना समेत बिहार के सभी हिस्सों में दिन के साथ ही रात का तापमान स्थिर बना हुआ है। अगले तीन दिनों तक दिन का तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन रात के तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट आएगी।
हरियाणा में रात का पारा 1.4 डिग्री गिरा, कोहरा बरकरार
हरियाणा में पारा 1.4 डिग्री और लुढ़क गया है। मंगलवार को रात का तापमान 6.8 डिग्री था जो कि बुधवार को गिरकर 5.4 पर आ गया। तापमान में गिरावट के साथ कोहरा भी बरकरार रहा।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.