- रिसर्च फर्म हुरुन का 831 अमीरों पर सर्वे; इनमें 58% पुरुष, 42% महिलाएं
- 29% अमीर निजी निवेश के लिए रिएल एस्टेट को प्राथमिकता देते हैं
- 19% को सोने में निवेश करना पसंद, 17% शेयरों में इन्वेस्ट करते हैं
- 43% को ओल्ड मोंक शराब सबसे ज्यादा पसंद
Dainik Bhaskar
Aug 30, 2019, 08:46 PM ISTमुंबई. देश के अमीरों को रिएल एस्टेट में निवेश करना सबसे ज्यादा पसंद है। निवेश के लिए ब्रिटेन को प्राथमिकता देते हैं। पुरुषों के लिए घड़ी और महिलाओं के लिए जूलरी सबसे ज्यादा गिफ्ट किए जाते हैं। हुरुन इंडियन लग्जरी कंज्यूमर सर्वे 2019 में ये जानकारियां सामने आई हैं। कुछ रोचक जानकारियां भी सामने आई हैं। जैसे- ओल्ड मोंक रम ज्यादातर अमीरों की पसंदीदा भारतीय शराब है। रिसर्च फर्म हुरुन ने पहली बार इस तरह का सर्वे प्रकाशित किया है। इसका मकसद अमीरों की प्राथमिकताओं और जीवनशैली में बदलावों के बारे में बताना है। सर्वे में 831 अमीरों को शामिल किया गया। इनमें 58% पुरुष और 42% महिलाएं शामिल हैं।
पढ़ाई के लिए अमेरिका, निवेश के लिए यूके पसंदीदा देश
-
निवेश के लिए अमीरों के पसंदीदा विकल्प
रिएल एस्टेट 28.6% सोना 19.1% शेयर 17.1% फिक्स्ड इनकम 8.6% डिपॉजिट 6.7% फंड 6.7% इंश्योरेंस 4.8% आर्ट 2.9% कमोडिटीज 2.9% करंसी 1.9% अन्य 1% -
निवेश: पसंदीदा देश
यूके 19.6% सिंगापुर 16.7% कनाडा 11.8% अमेरिका 11.8% यूएई 9.8% अन्य 30.3% -
पढ़ाई के लिए पसंदीदा देश
अमेरिका 29.1% ब्रिटेन 25.2% जर्मनी 10.7% कनाडा 9.7% ऑस्ट्रेलिया 7.8% न्यूजीलैंड 4.8% सिंगापुर 3.9% फ्रांस 2.9% जापान 2.9% अन्य 2.9% -
शराब: पसंदीदा ब्रांड
ओल्ड मोंक 43% सुला 26% अमृत 13% पॉल जॉन 9% फर्नी 9% -
पुरुषों के लिए पसंदीदा तोहफे
घड़ी 44.1% इलेक्ट्रोनिक्स 19.6% शराब 4.9% विदेशी शराब 4.9% सिगरेट/सिगार 3.9% आर्ट 3.9% ट्रैवल वाउचर 6.9% फैशन 4.9% हेल्थ प्रोडक्ट 2.9% एक्सेसरीज 2.9% अन्य 1% -
महिलाओं के लिए पसंदीदा तोहफे
जूलरी 58.8% एक्सेसरीज 8.8% गिफ्ट कार्ड 7.8% कॉस्मेटिक 6.9% ट्रैवल वाउचर 5.9% कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स 3.9% घड़ियां 3.9% हेल्थ प्रोडक्ट 2% आर्ट 1% अन्य 1% -
प्रमुख सूचना स्त्रोत
अखबार 29.8% टीवी 17.3% सामाजिक गतिविधियां 15.4% वॉट्सऐप 8.7% इनशॉर्ट्स 6.7% मैग्जीन 5.8% स्टॉक ऐप्स 5.8% लाइव स्ट्रीमिंग 4.8% अन्य 5.8% -
पसंदीदा स्पोर्ट्स
स्विमिंग 20.8% योगा 19.8% साइक्लिंग 16.8% वेट लिफ्टिंग 8.9% हॉर्स राइडिंग 6.9% टेनिस 6.9% हाइकिंग 6.9% मैराथन 6.9% गोल्फ 5.9% -
पसंदीदा कार
ऑडी 15.5% बीएमडब्ल्यू 15.5% मर्सिडीज बेंज 13.6% रोल्स रॉएस 7.8% एस्टन मार्टिन 6.8% लंबोर्गिनी 6.8% वोल्वो 6.8% जगुआर 5.8% लैंड रोवर 4.8% मासेराती 3.9% बेंटले 2.9% लेक्सस 2.9% फरारी 2.9% पॉर्शे 2.9% फॉक्सवैगन 1%
