• Hindi News
  • National
  • Robert Vadra Hails 'Bharat Jodo Yatra', Likens Rahul Gandhi To Shirdi's Saibaba

रॉबर्ट वाड्रा ने राहुल गांधी की तुलना साईंबाबा से की:कहा- उनकी सोच साईं के समान, उम्मीद है कि उन्हें आशीर्वाद मिलेगा

मुंबई7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने रविवार को शिरडी में राहुल गांधी की तुलना साईंबाबा से कर दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सोच साईंबाबा के समान है, जिन्होंने एकता के लिए प्रचार किया। उम्मीद है कि राहुल को भी बाबा का आशीर्वाद मिलेगा।

भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की
इस दौरान रॉबर्ट ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में बदलाव देखने को मिलेगा। हजारों लोग इस यात्रा में राहुल के साथ जुड़ रहे हैं और उन्हें भविष्य की उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं। राहुल गांधी के जीजा और बिजनेस रॉबर्ट वाड्रा महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में स्थित साईं बाबा मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे।

अब राहुल और प्रियंका नहीं रुकेंगे- रॉबर्ट वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि बीजेपी की सरकार हमारी विफलताओं के बारे में बात करेगी। वे कांग्रेस का मजाक बनाएंगे, लेकिन अब राहुल और प्रियंका रुकने वाले नहीं हैं। हम लोगों के बीच हैं और उनके लिए एकजुट होकर काम करेंगे। हाल ही में चुने गए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जनता की मदद करने का प्रयास करेंगे।

इससे पहले कांग्रेस नेता भी राहुल गांधी की तुलना भगवान से कर चुके हैं। इससे जुड़ी खबरें यहां पढ़ें...

कांग्रेसियों ने राहुल की राम से तुलना की, राजस्थान के मंत्री बोले- उनकी यात्रा भगवान राम से भी लंबी

कांग्रेस नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी की तुलना भगवान श्रीराम से की। राजस्थान सरकार के मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि भगवान श्रीराम अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे, लेकिन राहुल गांधी की पदयात्रा उनसे भी लंबी है। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा- रा से राम और रा से राहुल गांधी। पढ़ें पूरी खबर...