RSS के प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वे अज्ञान के मास्टर हैं। श्रीराम उन्हें सदबुद्धि दें नहीं तो वे जिंदगी भर सियाराम में ही अंतर करते रहेंगे। जबकि सियाराम, राम से या राम सिया से अलग नहीं है।
इंद्रेश ने कहा कि ईश्वर कांग्रेस को सद्बुद्धि दे ताकि हम जिन विदेशियों से लड़कर यहां तक पहुंचे हैं, सत्ता के लिए वह उनसे ही हाथ मिलाना बंद कर दे। हमने जिनसे सदियों लड़ाई लड़ी है आज वे उनसे सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए मदद मांग रहे हैं।
इंद्रेश बोले- भारतीय प्रधानमंत्री दुनिया में शांति और एकात्मता के रूप और प्रवास करते हैं
इंद्रेश कुमार ने कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री जो दुनिया में शांति और एकात्मता के रूप और प्रवास करते हैं। देश को नई दिशा मिलेगी और प्रदूषण मुक्त, छुआछूत मुक्त, दंगा मुक्त और जंग मुक्त भारत का निर्माण होगा।
RSS नेता इंद्रेश कुमार ने सामवेद पर भी चर्चा करते हुए कहा कि- यह विश्व का एक ऐसा ग्रंथ है, जिससे विश्व की सभी सभ्यताएं और संस्कृतियां हजारों हजार वर्ष से प्रभावित होती चली आ रही हैं। इससे कला का सृजन होता है, कला आदमी का प्राण तत्व है। वह उसको जीवंत बना कर रखती है।
सामवेद की तीन विशेषता बताईं
सामवेद का एक साथ हिंदी उर्दू अनुवाद हुआ है यह इसकी पहली विशेषता है। दूसरी विशेषता है कि हिंदी उर्दू अनुवाद करने वाले इकबाल दुर्रानी हैं जो मजहब से मुसलमान है, पर देश से हिंदुस्तानी भारतीय हैं। तीसरी विशेषता है यह सचित्र है इससे यह संदेश जाएगा कि मजहबो में हिंसा, कट्टरता, कन्वर्जन नहीं होना चाहिए। बल्कि मजहबो में प्यार हो भाईचारा हो और सभी एक दूसरे के मजहबो की इज्जत करे, सम्मान करें।
ये खबरें भी पढ़ें...
नड्डा का राहुल पर तंज- नाच न जाने आंगन टेढ़ा:कर्नाटक में BJP अध्यक्ष बोले- कांग्रेस चुनाव हारने पर कहती है...लोकतंत्र खत्म हो गया
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को छल्लाकेरे मे कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा- राहुल गांधी विदेश में कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया। तुम (कांग्रेस) चुनाव नहीं जीते तो लोकतंत्र खत्म हो गया। नाच न जाने आंगन टेढ़ा...ऐसे ही हैं राहुल गांधी। ये अमेरिका, यूरोप को कहते हैं कि भारत में दखल दो और लोकतंत्र को बचाओ। पढ़िए पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.