शिवसेना सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में गवर्नर की गरिमा खत्म हो चुकी है। हम उन्हें गवर्नर मानने को तैयार नहीं हैं। वह सिर्फ BJP कार्यकर्ता रह गए हैं।
गवर्नर को निष्पक्ष होना चाहिए और अपनी बातों में गरिमा दिखानी चाहिए। लेकिन हमारे गवर्नर छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले पर बयान देते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र का मजाक बना दिया है।
दरअसल, शनिवार को कोश्यारी ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी राव पुराने समय के हीरो थे, नए जमाने के हीरो डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और नितिन गडकरी हैं। इस बयान से विवाद पैदा हो गया। विपक्षी दलों समेत मराठा संगठनों ने मांग रखी कि केंद्र सरकार कोश्यारी को गवर्नर पद से हटा दें।
राउत बोले- किसी राज्य में गवर्नर के खिलाफ ऐसा गुस्सा नहीं देखा
संजय राउत ने आगे कहा कि किसी राज्य में गवर्नर के खिलाफ ऐसा गुस्सा कभी नहीं देखा गया। यहां लोग आक्रोशित हैं। यहां BJP ने राजभवन को अपना हेडक्वॉर्टर बना दिया है, जिससे गवर्नर की गरिमा खत्म हो गई है। राउत ने आगे कहा कि NCP और शिंदे गुट की शिवसेना के भी कई नेताओं का यही मानना है कि महाराष्ट्र के गवर्नर को पद से हटा देना चाहिए, लेकिन उन लोगों में हिम्मत नहीं है कि ये बात सबके सामने कह सकें।
गडकरी बोले- शिवाजी हमारे भगवान हैं
नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम को मराठी में संबोधित करते हुए कहा- शिवाजी महाराज हमारे भगवान हैं। हमारे अंदर मां और पिता से भी अधिक शिवाजी महाराज के प्रति निष्ठा है। उनका जीवन हमारे लिए आदर्श है। वे यशस्वी, कीर्तिवान, सामर्थ्यवान जनता राजा थे। वे दृढ़ संकल्प के महामेरु, अभंग श्रीमंत योगी थे। वे डीएड, बीएड कर लेने वाले राजा नहीं थे।
महाराष्ट्र गवर्नर से जुड़ीं और भी खबरें यहां पढ़ें...
शिवाजी पर राज्यपाल के बयान से शिंदे गुट तल्ख:भाजपा से कहा- गवर्नर को राज्य से बाहर भेजें
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने मंगलवार को भाजपा से राज्यपाल को हटाने की मांग कर दी। गायकवाड़ ने कहा- राज्यपाल को इतिहास की जानकारी नहीं है। उन्हें राज्य से बाहर भेज देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें...
महाराष्ट्र के राज्यपाल बोले- मुंबई से राजस्थानियों-गुजरातियों को निकाल दो तो यहां पैसा नहीं बचेगा
भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई में एक कार्यक्रम में मुंबई के आर्थिक राजधानी होने का क्रेडिट यहां रहने वाले राजस्थानियों और गुजरातियों को दिया था। कोश्यारी ने कहा था, 'महाराष्ट्र से, विशेषकर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दो तो तुम्हारे यहां कोई पैसा बचेगा ही नहीं। ये आर्थिक राजधानी कहलाएगी ही नहीं।' पूरी खबर पढ़ें...
कोश्यारी के बयान पर उद्धव ने कहा- राज्यपाल ने महाराष्ट्र में हर चीज का आनंद लिया, अब कोल्हापुरी चप्पलें भी देखें
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के गुजरातियों और राजस्थानियों वाले बयान पर जवाब दिया है। उद्धव ने कहा कि राज्यपाल ने महाराष्ट्र में हर चीज का आनंद लिया है। अब समय आ गया है कि वो कोल्हापुरी चप्पलें भी देखें। पूरी खबर पढ़ें...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.