- टाटा स्टील के शेयर में 3% उछाल, आईसीआईसीआई बैंक में 2.8% बढ़त
- यस बैंक के शेयर में 2% गिरावट, भारती एयरटेल का शेयर 1.6% नीचे आया
Dainik Bhaskar
Sep 12, 2019, 04:02 PM ISTमुंबई. शेयर बाजार गुरुवार को नुकसान में रहा। सेंसेक्स 166.54 अंक की गिरावट के साथ 37,104.28 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 37,048.67 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 52.90 प्वाइंट नीचे 10,982.80 पर हुई। इंट्रा-डे में 10,964.95 के स्तर तक गिर गया था।
सेंसेक्स के 30 में से 22 और निफ्टी के 50 में से 35 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 7 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.8% लुढ़क गया। दूसरी ओर फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.24% फायदे में रहा।
