सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को नई संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करवाने के लिए याचिका दायर की गई। याचिका दायर करने वाली एडवोकेट जया सुकिन ने कहा कि लोकसभा सचिवालय ने राष्ट्रपति को इनॉगरेशन में ना बुलाकार संविधान का उल्लंघन किया है। सुप्रीम कोर्ट कल इस मामले पर सुनवाई करेगा।
उधर, कांग्रेस समेत 20 विपक्षी पार्टियों ने इसके बहिष्कार का ऐलान किया है। विपक्ष का कहना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दरकिनार कर प्रधानमंत्री से इसका इनॉगरेशन कराने का निर्णय न केवल गंभीर अपमान है, बल्कि यह लोकतंत्र पर भी सीधा हमला है। वहीं, भाजपा समेत 25 पार्टियां उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी।
लोकसभा सचिवालय ने किया संविधान का उल्लंघन
एडवोकेट जया सुकिन ने याचिका में कहा- लोकसभा सचिवालय ने राष्ट्रपति को इनॉगरेशन में ना बुलाकर संविधान का उल्लंघन किया है। PM को राष्ट्रपति नियुक्त करते हैं। उसके बाद PM की सलाह पर मंत्रियों को नियुक्त करते हैं।
भारत की राष्ट्रपति के पास संवैधानिक पदाधिकारियों को नियुक्त करने के अधिकार हैं। ऐसे में उनसे नई संसद का उद्घाटन करवाना चाहिए। इस मामले में लोक सभा सचिवालय, गृह मंत्रालय और कानून मंत्रालय को पार्टी बनाया गया है।
भाजपा समेत 25 पार्टियां शामिल होंगी: भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), शिरोमणी अकाली दल, जनता दल (सेक्युलर), बसपा, NPP, NPF, NDPP, SKM, JJP, RLJP, RP (अठावले), अपना दल (एस), तमिल मनीला कांग्रेस, AIADMK, BJD, तेलुगू देशम पार्टी, YSR कांग्रेस, IMKMK और AJSU, MNF।
20 पार्टियां विरोध कर रहीं: कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, DMK, आम आदमी पार्टी, शिवसेना (उद्धव गुट), समाजवादी पार्टी, राजद, CPI, JMM, केरल कांग्रेस (मणि), VCK, रालोद, राकांपा, JDU, CPI (M), IUML, नेशनल कॉन्फ्रेंस, RSP, AIMIM और MDMK।
नई संसद विवाद में किसने क्या, कहा
सुबह हवन-पूजा, दोपहर 12 बजे उद्घाटन करेंगे PM मोदी
नए संसद भवन में 28 मई यानी रविवार सुबह हवन के साथ पूजा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे भवन का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर संसद भवन के निर्माण में योगदान देने वाले श्रमयोगियों का सम्मान भी किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से नए संसद भवन के इनॉगरेशन का पूरा शेड्यूल
75 साल बाद राजदंड का संसद में प्रवेश होगा
मोदी 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास पवित्र सेंगोल (राजदंड) स्थापित करेंगे। अंग्रेजों की तरफ से 14 अगस्त 1947 की रात इसे पं. नेहरू को सत्ता हस्तांतरण के रूप में सौंपा गया था। 1960 से पहले यह आनंद भवन और फिर 1978 से इलाहाबाद म्यूजियम में रखा था। अब 75 साल बाद राजदंड का संसद में प्रवेश होगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
क्या PM मोदी नई संसद का उद्घाटन नहीं कर सकते: सरकार ने इंदिरा-राजीव का हवाला दिया
इसमें लिखा है कि 28 मई को PM मोदी के हाथों नए संसद भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्ड के सामने आते ही विपक्षी पार्टियां सरकार पर हमलावर हैं। पूरी खबर पढ़ें...
तीन देशों की यात्रा कर दिल्ली लौटे PM मोदी:बोले- ऑस्ट्रेलिया के भारतीय इवेंट में वहां का पक्ष-विपक्ष साथ बैठा, ये लोकतंत्र की आत्मा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के बाद गुरुवार सुबह दिल्ली लौट आए। पालम एयरपोर्ट पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा क्या होती है, लोकतंत्र का सामर्थ्य क्या है, यह ऑस्ट्रेलिया में हुए भारतीय इवेंट को देखकर समझा जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.