पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
नई दिल्ली. कोरोनावायरस के चलते दुनियाभर के बाजार लगातार गिर रहे हैं। सेंसेक्स और स्टॉक मार्केट अपने निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं। भारत समेत दुनिया के 7 देशों के बाजारों में लोअर सर्किट लगा। इस वजह से बाजारों में कुछ समय के लिए ट्रेडिंग भी रोकनी पड़ी। जानकारों का कहना है कि 2008 के बाद यह दूसरी बार है, जब लोअर सर्किट के चलते बाजार को बंद करना पड़ा। गिरते बाजार को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। बड़ी संख्या में यूजर्स फनी वीडियो, मीम्स और जोक्स शेयर कर रहे हैं। #BlackFriday, #Sensex , #StockMarket, #StockMarketCrash2020 जैसे कई हैशटैग ट्विटर और फेसबुक पर ट्रेंड कर रहे हैं।
सत्या नाम के यूजर ने बैल के ऊपर सोए व्यक्ति की फोटो शेयर की। इसके जरिए गिरते मार्केट में इन्वेस्टर्स की हालात दिखाई गई।
अनमोल नाम के यूजर ने फनी मीम्स के जरिए स्टॉक मार्केट की हालत बताई।
यतो धर्मस्ततो जयः नाम से अकाउंट चला रहे यूजर ने वीडियो के जरिए कोरोनावायरस के असर और स्टॉक मार्केट की हालत दिखाई।
क्रिप्टो मून नाम के यूजर ने कोरोनावायरस और उसके चलते बाजारों पर पड़े प्रभाव को फनी वीडियो के जरिए शेयर किया।
गॉड फॉदर नाम के यूजर ने मार्केट में अचानक गिरावट पर वीडियो शेयर किया।




Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.