- एयरलाइन ने 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए
- 2017 की दिसंबर तिमाही के मुकाबले ईंधन खर्च में 54.5% इजाफा
मुंबई. स्पाइसजेट एयरलाइन के मुनाफे में 77% गिरावट आई है। 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इसे 55.1 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। 2017 की दिसंबर तिमाही में 240 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था। एयरलाइन ने सोमवार को तिमाही नतीजे घोषित किए।
ईंधन खर्च 631 करोड़ से बढ़कर 968 करोड़ रु हुआ
-
ईंधन का खर्च ज्यादा बढ़ने की वजह से मुनाफे में गिरावट आई है। यह 54.5% बढ़कर 968.3 करोड़ रुपए रहा है। 2017 की दिसंबर तिमाही में यह 631 करोड़ रुपए था।
-
एयरलाइन की आय 2,530.8 करोड़ रुपए रही। 2017 की दिसंबर तिमाही में यह 2,096.1 करोड़ रुपए थी। 2018 की दिसंबर तिमाही में पैसेंजर लोड फैक्टर 91.6% रहा।
-
क्रूड ऑयल 34% महंगा होने और डॉलर के मुकाबले रुपए में 11% गिरावट की वजह एयरलाइन की लागत 329 करोड़ रुपए बढ़ गई। हालांकि, यात्रियों की संख्या में 8% इजाफे की वजह से इसमें कुछ राहत मिल पाई।
-
2018 की दिसंबर तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू 20.2% बढ़कर 2,487 करोड़ रुपए रहा। एबिट 62.7% घटकर 113.2 करोड़ रुपए रह गया। मार्जिन घटकर 4.5% पर आ गया। 2017 की दिसंबर तिमाही में यह 14.7% रहा था। संचालन के खर्चों में 33% बढ़ोतरी की वजह से मार्जिन पर दबाव आया है।