पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • State Women's Commission Strict On NRI Grooms Fear Of Cancellation Of Visa And Passports

एनआरआई दूल्हों पर सख्ती, वीजा कैंसिल होने के डर से कर रहे हैं पत्नियों से सुलह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो।
  • हरियाणा के 10 एनआरआई दूल्हों ने पत्नियों को लिखा पत्र, कहा- माफ कर दो
  • समय की कमी के चलते नहीं आ पा रहे, अब आएंगे तो आपको भी ले जाएंगे

हिसार (महबूब अली). ‘मुझे माफ करें, समय की कमी के चलते आपके पास नहीं आ पा रहे थे। अब हम घुमाने के साथ आपको अपने साथ भी रखेंगे। आपके कहने पर ही विदेश में नाैकरी करेंगे।’ यह बात हरियाणा के 10 एनआरआई दूल्हों ने अपनी पत्नियों को लिखे पत्र में कही हैं। उनका यह पत्नी प्रेम इसलिए जागा है क्योंकि राज्य महिला आयोग ने उनका पासपोर्ट और वीजा कैंसिल करने के लिए विदेश मंत्रालय काे पत्र लिखा था। जिसमें सुलह की मांग की है।

24 विवाहिताओं ने राज्य महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया
दरअसल हिसार, करनाल, राेहतक, पंचकूला, अम्बाला, गुड़गांव, पानीपत, साेनीपत की 24 विवाहिताओं ने राज्य महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया था। उनका आरोप था कि विदेशों में नाैकरी करने वाले उनके पतियों ने मारपीट करने के साथ कुछ ने दूसरी शादी भी कर ली है। महिला आयोग ने 5 एनआरआई दूल्हाें व दुल्हनों के बीच सुलह कराई। बाकी एनआरआई दूल्हे 10 से ज्यादा पत्र भेजने के बाद भी राज्य महिला आयोग के समक्ष नहीं पहुंचे। उनमें से कई मामले राष्ट्रीय महिला आयोग काे भेजे गए हैं। 

पासपाेर्ट कैंसिलेशन के लिए विदेश मंत्रालय काे पत्र लिखा
राज्य महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन का कहना है कि पासपाेर्ट कैंसिलेशन के लिए विदेश मंत्रालय काे पत्र लिखने के बाद ही एनआरआई दूल्हों ने पत्र भेजकर पत्नियों काे साथ रखने की हामी भरी है। 5 दंपतियों में सुलह करा दी गई है। जल्द ही अन्य के बीच भी सुलह करा देंगे। राज्य महिला आयोग के पास 1 अप्रैल 2019 से 27 फरवरी 2020 तक दंपती के बीच विवाद के कुल 2024 मामले पहुंचे।

1190 मामलाें में सुलह कराई
महिला आयोग ने 1190 मामलाें में सुलह कराई है। वहीं कई और प्रदेशों में भी एनआरआई पतियों के खिलाफ जांच चल रही है। दिल्ली में 96, उप्र में 94, हरियाणा में 68, गुजरात में 48, महाराष्ट्र में 63 और तमिलनाडु में 65 पतियों के खिलाफ जांच जारी है।

ऐसे धोखा दे रहे हैं

केस-1 करनाल निवासी विवाहिता ने शिकायत की थी कि जर्मनी में नौकरी करने वाले उनके पति शादी के 15 दिन बाद ही वहां चले गए थे। बाद में बात करनी बंद कर दी। बाद में पता चला कि वे जर्मनी में पहले ही शादी कर चुके हैं। इसके बाद पति समेत 3 पर दहेज उत्पीड़न केस किया।
 

केस-2 राेहतक की विवाहिता ने बताया कि अगस्त 2018 में उनकी शादी ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करने वाले सिरसा निवासी युवक से हुई थी। शादी के 6 माह बाद ही उसने ऑस्ट्रेलिया जाकर बात करना बंद कर दिया। 

खबरें और भी हैं...