• Hindi News
  • National
  • Tamil Nadu BJP Annamalai Rafale Watch Bill Vs DMK Senthil Balaji | BJP Vs DMK

4 बकरी वाले के पास 5 लाख की घड़ी कैसे:सवाल पर BJP नेता बोले- हिसाब दूंगा, गड़बड़ी मिली तो सब सरकार का

चेन्नई3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
DMK के मंत्री सैंथिल बालाजी ने ट्वीट करने के एक घंटे के भीतर अन्नामलाई को राफेल वॉच की रसीद दिखाने कहा था। - Dainik Bhaskar
DMK के मंत्री सैंथिल बालाजी ने ट्वीट करने के एक घंटे के भीतर अन्नामलाई को राफेल वॉच की रसीद दिखाने कहा था।

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री स्टालिन के मंत्री सैंथिल बालाजी ने BJP प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई की राफेल वॉच पर सवाल उठाया है। सैंथिल ने ट्वीट में लिखा- सिर्फ 4 बकरियां रखने वाला आदमी 5 लाख की घड़ी कैसे पहन सकता है? इतना ही नहीं उन्होंने घड़ी की रसीद दिखाने को भी कहा।

इस पर अन्नामलाई ने मीडिया के सामने न सिर्फ घड़ी दिखाई बल्कि ये भी कहा कि वे लाइफ टाइम इनकम टैक्स स्टेटमेंट, 10 सालों के बैंक रिकॉर्ड्स, जितनी गायें-भेड़ें, चल अचल संपत्ति है, उन सबका रिकॉर्ड दिखाएंगे। अगर एक पैसा भी इससे ज्यादा उनके पास मिलता है तो सब कुछ सरकार को सौंप देंगे।

ऐसे शुरु हुआ घड़ी पर बवाल
दरअसल, पिछले दिनों BJP प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई बेल एंड रॉस की लिमिटेड वर्जन राफेल फ्रेंच फाइटर जेट वॉच पहने नजर आए, जिसे लेकर DMK मंत्री सैंथिल बालाजी ने ट्विटर के जरिए अन्नामलाई पर सवाल उठाए। बालाजी ने पूछा- फ्रांस की कंपनी ने 5 लाख की कीमत वाली राफेल घड़ी के सिर्फ 500 आइटम बनाए। 4 बकरियां रखने का दावा करने वाले के पास है ये घड़ी! क्या वह घड़ी की रसीद शेयर कर सकते हैं?

अन्नामलाई ने कहा- घड़ी निजी मामला है। उन्होंने दावा किया भारत के दुश्मन भारत के भीतर ही हैं, जो पाकिस्तान और चीन के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। लेकिन भारत अब पहले जैसा नहीं रहा। यह मोदीजी का भारत है। यह एक ऐसा भारत है जो पलटवार कर सकता है। यही मेरा एकमात्र उत्तर होगा
अन्नामलाई ने कहा- घड़ी निजी मामला है। उन्होंने दावा किया भारत के दुश्मन भारत के भीतर ही हैं, जो पाकिस्तान और चीन के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। लेकिन भारत अब पहले जैसा नहीं रहा। यह मोदीजी का भारत है। यह एक ऐसा भारत है जो पलटवार कर सकता है। यही मेरा एकमात्र उत्तर होगा

अन्नामलाई ने रिप्लाई किया- हर चीज का हिसाब दूंगा
BJP के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष डी अन्नामलाई ने ट्विटर पर ही लिखा- "वे मेरे साथ भ्रष्टाचार पर लड़ना चाहते हैं तो मैं उनसे ज्यादा इसके लिए तैयार हूं। मेरी राफेल घड़ी की डीटेल, जिसे मई 2021 में खरीदा गया था। उसका बिल, मेरे तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष बनने से पहले के इनकम टैक्स डीटेल, बैंक खातों का डीटेल, अगस्त 2011 से IPS अधिकारी के रूप में मेरी कमाई, चल-अचल संपत्ति, गाय-भेड़ों की जानकारी सब बताऊंगा। मैं पदयात्रा शुरू करने वाले दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा, उसी दिन सारी जानकारी दिखाऊंगा। अगर किसी को एक पैसे की प्रॉपर्टी उससे ज्यादा मिली तो सब सरकार को सौंप दूंगा। अब ये जनता के ऊपर है वे इसे कैसे देखते हैं।"

मरने तक मेरे साथ रहेगी- अन्नामलाई
अन्नामलाई ने यह भी कहा कि “यह घड़ी मेरे मरने तक मेरे साथ रहेगी। यह एक कलेक्टर का वर्जन है। हम भारतीयों के अलावा और कौन खरीद सकता है? हमारे देश के लिए घड़ी को डसॉल्ट ने राफेल विमान के पुर्जों से बनाया था।" उन्होंने दावा किया कि उनके पास बेल एंड रॉस राफेल लिमिटेड एडीशन की 500 घड़ियों में से 149वीं घड़ी है।

सेंथिल बालाजी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का जवाब देते हुए कहा कि अन्नामलाई ने खुद लोगों को राफेल विवाद की याद दिलाई। क्या विदेश में बनी लाखों रुपए की घड़ी पहनना राष्ट्रवाद है? क्या यही मेक इन इंडिया है?

ये खबरें भी पढ़ें...

4 लाख के कुत्ते और 4 करोड़ का बंगला कैसे?

70 हजार सेलेरी पाने वाले जयपुर डिस्कॉम के सहायक लेखा अधिकारी (AAO) दीपक कमार गुप्ता के पास ACB की रेड में 20 करोड़ की सम्पत्ति मिली। आईटी डिपार्टमेंट में सूचना सहायक प्रतिभा कमल की सेलेरी 50 हजार है, जबकि उनके पास 6.50 करोड़ की संपत्ति है। ACB को दोनों पर शक कैसे हुआ और कैसे इतनी बड़ी रेड को अंजाम दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

'खाकी' द बिहार चैप्टर के किरदार अमित लोढ़ा पर FIR​​​​​​​

25 नवंबर को OTT प्लेटफॉर्म NETFLIX पर बिहार पर बनी वेब सीरीज 'खाकी' द बिहार चैप्टर रिलीज हुई थी। जो महज 24 घंटे में ही हिट हो गई। अब इस वेब सीरीज के नायक अमित लोढ़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर पटना में FIR दर्ज हो गई है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने स्पष्ट किया है कि गया के तत्कालीन IG अमित लोढ़ा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। पढ़ें पूरी खबर...