पुणे-बेंगलुरु हाइवे पर कंटनेर ने 48 गाड़ियों को टक्कर मारी:ब्रेक फेल हो गया था, 50 से ज्यादा घायल; 3KM तक जाम लगा

पुणे6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू कंटनेर ने 48 गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार कंटनेर सतारा से मुंबई की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद बेकाबू कंटनेर 30 से ज्यादा कारों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ता गया। इन कारों ने कुछ और गाड़ियों को टक्कर मारी। इस तरह कुल 48 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं हैं। इसके बाद कंटनेर वडगांव पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर रुक गया।

हादसे के बाद तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लगा
सिंहगढ़ व दत्तवाड़ी थाना के अधिकारी व कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इसके अलावा 12 से 15 एंबुलेंस भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। सतारा से मुंबई की ओर जाने वाली सड़क पर करीब दो से तीन किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है।

पुलिस कमिश्नर सोहेल शर्मा ने बताया कि घायलों का इलाज मंगेशकर और नवले हॉस्पिटल में किया जा रहा है। एक की हालत गंभीर है और कुछ को फर्स्ट एड देकर घर जाने दिया गया है। वहीं कंटेनर का ड्राइवर भी हादसे में घायल हो गया है। उसका इलाज करवाया जा रहा है। ब्रेक फेल होने की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें...

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार कंटनेर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी।
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार कंटनेर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और वाहनों से घायलों को निकाला।
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और वाहनों से घायलों को निकाला।
हादसे में 48 वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कार में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने निकाला।
हादसे में 48 वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कार में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने निकाला।
हादसे के बाद सड़क पर कई गाड़ियां पलट गईं। कई बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद सड़क पर कई गाड़ियां पलट गईं। कई बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
बेकाबू कंटेनर ने वाहनों को पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद कई वाहन दूसरे से भिड़ गए।
बेकाबू कंटेनर ने वाहनों को पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद कई वाहन दूसरे से भिड़ गए।
सतारा से मुंबई की ओर जाने वाली सड़क पर करीब दो से तीन किमी लंबा जाम लगा हुआ है।
सतारा से मुंबई की ओर जाने वाली सड़क पर करीब दो से तीन किमी लंबा जाम लगा हुआ है।
घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंचें और घायलों को मंगेशकर, नवले हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंचें और घायलों को मंगेशकर, नवले हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

फायर ब्रिगेड ऑफिसर सुजीत पाटिल ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टैंकर का ब्रेक फेल हो गया था। इससे ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और उसने 48 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें-

बिहार के वैशाली में ट्रक ने 20 लोगों को कुचला, 8 बच्चों समेत 10 की मौत; 10 की हालत गंभीर

हादसे के बाद सड़क पर ही शव बिखरे शव। घटना देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है।
हादसे के बाद सड़क पर ही शव बिखरे शव। घटना देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है।

बिहार के वैशाली जिले में रविवार रात एक ट्रक ने 20 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 8 बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक ये लोग एक शादी समारोह से खाना खाकर पैदल वापस लौट रहे थे। हादसे पर PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुख जताया। पूरी खबर यहां पढ़ें...