तेलंगाना भाजपा प्रमुख और सांसद बंदी संजय को राज्य महिला आयोग ने CM की बेटी और भारत राष्ट्र समिति MLC के कविता पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर पूछताछ के लिए बुधवार को बुलाया था, इसके लिए उन्होंने आयोग से बजट सत्र का हवाला देते हुए समय मांगा है।
उन्होंने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि संसद का बजट सत्र चल रहा है। संसद के एक निर्वाचित सदस्य के तौर पर सत्र के दौरान मेरा मौजूद होना जरूरी है। इसलिए सत्र से पहले आपके सामने पेश होना संभव नहीं होगा। साथ ही पेश होने के लिए 18 मार्च तारीख दी।
बंदी संजय ने कहा था-कविता को गिरफ्तार नहीं करेंगे तो क्या किस करेंगे
दरअसल राज्य महिला आयोग ने मामले में सोमवार को संजय को नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्हें बुधवार सुबह 11 बजे आयोग के सामने पेश होने का निर्देश दिया था। BRS का आरोप है कि संजय ने कविता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कविता को गिरफ्तार नहीं करेंगे तो क्या किस करेंगे। इसके चलते BRS विधायक दानम नागेंद्र और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बंदी संजय के खिलाफ शनिवार को विरोध प्रदर्शन भी किया था।
BRS बोली-भगवान संजय को महिला से बात करने की तमीज दें
विधायक दानम नागेंद्र ने कहा था कि बंदी संजय का इस तरह के अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना बहुत गलत है। इसलिए हम बंदी संजय को चेतावनी दे रहे हैं। आप भाजपा प्रमुख बने हैं तो क्या यह आपका तरीका है। अगर भाजपा को लगता है कि BRS के कार्यकर्ता डर जाएंगे तो आप गलत हैं। हम बंदी संजय से बिना शर्त माफी की मांग करते हैं।
हम हैदराबाद के सभी थानों में शिकायत भी कर रहे हैं। साथ ही कहा कि बंदी संजय के पास दिमाग नहीं है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह उन्हें दिमाग दें और महिलाओं से बात करने की तमीज दें।
बंदी संजय से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
तेलंगाना BJP चीफ बोले- सरकार बनी तो बुलडोजर चलाएंगे
तेलंगाना BJP प्रमुख बंदी संजय कुमार ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के घरों पर बुलडोजर चला देगी। संजय ने यह भी कहा था कि इसके लिए वे UP मॉडल फॉलो करेंगे, जहां योगी सरकार क्रिमिनल्स के घरों पर बुलडोजर चला रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें..
तेलंगाना BJP चीफ बंदी संजय के बेटे पर FIR
मारपीट का एक वीडियो वायरल होने के बाद तेलंगाना भाजपा चीफ बंदी संजय कुमार के बेटे पर केस दर्ज किया गया था। VIDEO में बंदी संजय का बेटा भागीरथ एक साथी स्टूडेंट श्रीराम को लगातार थप्पड़ मारता नजर आ रहा था। बंदी संजय कुमार ने इस मामले पर कहा था- बच्चों में झगड़े और समझौते होते रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर....
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.