ताजा बर्फबारी से कश्मीर की वादियां चहक उठी हैं। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग के अलावा कुपवाड़ा, गुरेज व जम्मू संभाग के पीरपंजाल की चोटियां बर्फ से ढंक गईं हैं। 24 घंटे में 9 इंच बर्फबारी हुई है। लद्दाख के कारगिल और लेह में भी बर्फ जम चुकी है। श्रीनगर समेत जम्मू के कई इलाकों में बारिश हुई। जोजिला टनल के पास बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह हाईवे बंद कर दिया गया है।
पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी के बाद मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि हिमालयी राज्यों में 8-9 दिसंबर को फिर बर्फबारी व बारिश के आसार हैं। अगले तीन दिन तक गुजरात, उत्तर पश्चिमी व पूर्वी भारत के मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार व उत्तरी मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ेगी। इन राज्यों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, पूर्वोत्तर में त्रिपुरा, मिजोरम व मणिपुर में 7 दिसंबर को जवाद के असर से बारिश की संभावना है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.