• Hindi News
  • National
  • Andhra Pradesh Sone Ke Sikke; Gold Coins Found In Excavation In Eduvadalapalem

बोरवेल की खुदाई में मिले 18 सोने के सिक्के:आंध्र प्रदेश में खेत के मालिक ने तहसीलदार को सौंपे

अमरावती4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी के खेत में शनिवार को बोरवेल की खुदाई में 18 सोने के सिक्के मिले। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना एडुवाडाला पालेम गांव की है।

खेत मनुकोंडा सत्यनारायण नाम के व्यक्ति का है। खेत में बोरवेल की पाइप लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी के एक घड़े से सिक्के मिले हैं। सत्यनारायण ने सिक्के मिलते ही इसकी जानकारी तहसीलदार को दी।

तहसीलदार पी. नागमणि ने बताया कि सभी सिक्के ट्रेजरी में जमा करवा दिए जाएंगे।
तहसीलदार पी. नागमणि ने बताया कि सभी सिक्के ट्रेजरी में जमा करवा दिए जाएंगे।

जिला कलक्टर को सौंप दिए जाएंगे सिक्के
तहसीलदार पी. नागमणि ने बताया कि जानकारी मिलते ही वह खेत पर पहुंची। ग्रामीणों की मौजूदगी में खेत मालिक का बयान लिया और घड़े समेत सोने के सिक्के जब्त किए। उन्होंने कहा कि सत्यनारायण के खेत से 61 ग्राम के सोने के कुल 18 सिक्के मिले हैं। सिक्कों को जिला कलक्टर के कार्यालय में सौंपकर ट्रेजरी में जमा करा दिया जाएगा। साथ ही इसकी जानकारी आर्कोलॉजी डिपार्टमेंट को दे दी गई है।

सोने के सिक्कों का वजन 61 ग्राम है।
सोने के सिक्कों का वजन 61 ग्राम है।

ये खबरें भी पढ़ें...

घर की खुदाई में मिला खजाना,मजदूरों ने आपस में बांटा

मध्यप्रदेश के धार में एक जर्जर मकान की खुदाई के दौरान मजदूरों को खजाना मिल था। मजदूरों ने खजाना आपस में बांट लिया। लेकिन उनका ये राज ज्यादा दिनों तक छुप नहीं सका। एक मजदूर ने रातोंरात उधारी चुका कर नई बाइक खरीद ली। रोज शराब पीने लगा। उसने नशे में खजाना मिलने की बात लोगों काे बता दी। यहीं से मामला पुलिस तक पहुंचा था। जांच में पता चला कि मकान तोड़ने के दौरान मजदूरों को 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की सोने की 87 गिन्नियां और जेवर मिले थे। 1 गिन्नी बेच दी गई। मजदूरों से 86 गिन्नियां बरामद की गई थी। पढ़ें पूरी खबर...

सिजोफ्रेनिया मरीज ने निगले 187 सिक्के:पेट दर्द होने पर एंडोस्कोपी में दिखे कॉइन

कर्नाटक के बागलकोट में 58 साल के व्यक्ति के पेट से 187 सिक्के निकाले गए। रायचूर जिले के लिंगसुगुर शहर के रहने वाले दयमप्पा हरिजन को पेट दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। जब डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी की तो पता चला की उसके पेट में हर जगह सिक्के हैं। इसके बाद गैस्ट्रोटॉमी सर्जरी से पेट से सिक्के निकाले गए। पढ़ें पूरी खबर...

खजाना दिलाने के नाम पर ठगी, बुजुर्ग ने खुदाई से पहले ही जमीन में गाड़े पीतल के बिस्किट और सिक्के

शिवपुरी में दफीना (गड़ा हुआ धन) निकालने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया था। एक बुजुर्ग ने चार युवकों को सोने के सिक्के और बिस्किट दिए थे। इसके पहले बुजुर्ग ने युवकों से पूजा के नाम पर 50 हजार रुपए लिए थे। यह सोना देने के बाद युवकों से और रुपए लेने की बात हुई थी। ठग युवकों को लाखों रुपए का चूना लगाने वाला था, इससे पहले चारों को सोने को लेकर शंका हुई। इसके बाद उन्होंने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने बुजुर्ग ठग को गिरफ्तार कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर...