पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ता की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यकर्ताओं ने शालीमार स्टेशन के बाहर जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। हत्या का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है।
घर जाते वक्त TMC कार्यकर्ता पर हमला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, TMC कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह की मंगलवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में उनका एक कार्यकर्ता के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। घटना उस वक्त की है, जब वह शालीमार से अपने घर जा रहे थे। तभी हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
TMC कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। गुस्साए लोगों ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और दुकानों में तोड़फोड़ भी की। वहीं, इस घटना पर राज्य सरकार में मंत्री अरूप राय ने कहा कि साजिश के तहत टीएमसी कार्यकर्ता हत्या की गई। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे। घटना में विपक्षी दलों का हाथ हो सकता है। पुलिस आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करे।
नंदीग्राम में भी हुई भिड़ंत
इससे पहले नंदीग्राम में भाजपा और TMC के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। ममता बनर्जी की पार्टी छोड़कर भाजपा में आए शुभेंदु अधिकारी की यहां पर रैली होनी है। उनके समर्थक जब रैली स्थल की ओर जा रहे थे, तब बसों में तोड़फोड़ की गई। मौके पर पुलिस ने हालात काबू में किए।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.