पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नमस्कार!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट सेंट्रल विस्टा के निर्माण की तारीख आ गई है। दिल्ली में संसद की नई इमारत का निर्माण 15 जनवरी यानी मकर संक्रांति के बाद अगली सुबह होगा। अच्छी खबर यह भी है कि देश वैक्सीनेशन ड्राइव से दो कदम दूर है, जो 16 जनवरी से शुरू होना है। सीरम इंस्टिट्यूट की कोवीशील्ड के साथ अब भारत बायोटेक की कोवैक्सिन की डिलिवरी भी शुरू हो गई है। बहरहाल शुरू करते हैं न्यूज ब्रीफ।
सबसे पहले देखते हैं मार्केट क्या कह रहा है
आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर...
देश-विदेश
अंतर-धार्मिक विवाह पर बड़ा फैसला
अलग-अलग धर्मों के कपल की शादी के मामले में बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी से 30 दिन पहले जरूरी तौर पर नोटिस देने के नियम अनिवार्य नहीं है। इसको ऑप्शनल बनाना चाहिए। इस तरह का नोटिस प्राइवेसी यानी निजता का हनन है। यह कपल की इच्छा पर निर्भर होना चाहिए कि वह नोटिस देना चाहते हैं या नहीं।
83 तेजस फाइटर जेट खरीदे जाएंगे
केंद्र सरकार ने इंडियन एयरफोर्स के लिए 83 तेजस फाइटर जेट खरीदने की मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में यह फैसला लिया गया है। ये सभी फाइटर जेट हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) तैयार करेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ये डील देश के लिए गेम चेंजर साबित होगी। LCA तेजस के MK1A वैरिएंट में 50% की बजाय 60% स्वदेशी उपकरण और तकनीक इस्तेमाल होगी।
किसानों ने कृषि कानूनों की कॉपी जलाई
कृषि कानूनों के खिलाफ 49 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों ने बुधवार को लोहड़ी पर कृषि कानूनों की कॉपी जलाईं। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन में कोई देश विरोधी बातें कर रहा है, तो सरकार उसे गिरफ्तार करे। कृषि कानून कैसे खत्म हों, सरकार इस पर काम करे। सरकार ने 10 साल पुराने ट्रैक्टर पर बैन लगाया है, तो हम इन्हें दिल्ली की सड़कों पर चलाकर दिखाएंगे।
मुरैना में जहरीली शराब से 20 की मौत
मध्यप्रदेश के मुरैना में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों की बैठक बुलाई। मुरैना के कलेक्टर अनुराग वर्मा और SP अनुराग सुजातिया को हटाने का आदेश दिया गया है। SDOP को भी सस्पेंड किया गया है। 5 साल पहले मुरैना के जिस विसंगपुरा-मानपुर में शराबबंदी का निर्णय लिया गया था, उसी गांव में जहरीली शराब पीने से 3 दिन में 20 लोगों की जान चली गई।
BMC ने सोनू सूद को आदतन अपराधी बताया
लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद करके सुर्खियों में आए अभिनेता सोनू सूद पर बृह्नमुंबई नगर निगम (BMC) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर एक हलफनामे में BMC ने कहा कि आदतन अपराधी है और गैरकानूनी तरीके से पैसा कमाना चाहते हैं। उन्होंने लाइसेंस विभाग की मंजूरी बगैर ध्वस्त किए गए हिस्से का फिर एक बार अवैध निर्माण कराया, ताकि इसे होटल के रूप में इस्तेमाल किया जा सके।
एक्सप्लेनर
वॉट्सऐप की नई पॉलिसी पर क्या है विवाद?
वॉट्सऐप की नई पॉलिसी पर जारी विवाद के बीच कंपनी ने सफाई दी और इसे ऑप्शनल बताया है। अब तक इसे 8 फरवरी तक मानना मजबूरी थी, ऐसा नहीं करने पर वॉट्सऐप आपका अकाउंट डिलीट करने की बात कर रहा था। अब ऐसा नहीं होगा। इस विवाद का मैसेजिंग ऐप सिग्नल और टेलीग्राम को काफी फायदा हुआ है। आखिर पूरा विवाद है क्या? विवाद से किसे कितना फायदा हुआ?
पॉजिटिव खबर
20 साल से कर रहे पशु-पक्षियों और गरीबों की सेवा
गुजरात के केशोद के रहने वाले अनिल खेरा के पशु-पक्षियों की सेवा के किस्से दूर-दूर तक मशहूर हैं। पेशे से ज्वैलर अनिल कितना भी व्यस्त क्यों न हों, लेकिन वे हर रोज 2 घंटे का वक्त पशु-पक्षियों के लिए रिजर्व रखते हैं। वे भूखे-प्यासे लोगों का भी पेट भरने से पीछे नहीं हटते। ठंड के दिनों में वे फुटपाथ पर सोने वाले लोगों के लिए चादर और गर्म कपड़ों की भी व्यवस्था भी करते हैं। अनिल इस पर अब तक 50 से 60 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं।
ट्रम्प को बचाने की कोशिश में पेंस
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कार्यकाल खत्म होने में सिर्फ एक हफ्ता बाकी है। गुरुवार को कैपिटल हिल में हुई हिंसा से अमेरिकी सांसद नाराज हैं और ट्रम्प पर महाभियोग चलाने के लिए अमेरिकी संसद के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में वोटिंग कर चुके हैं। उप राष्ट्रपति माइक पेंस संविधान के 25वें संशोधन का इस्तेमाल करने से इनकार कर चुके हैं, जिसके जरिए ट्रम्प को पद से हटाया जा सकता है। ट्रम्प अगर हटते तो पेंस बाकी 7 दिन राष्ट्रपति बन सकते थे। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया।
सुर्खियों में और क्या है...
पॉजिटिव- आज का अधिकतर समय परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन में व्यतीत होगा और काफी समस्याएं हल होने से घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। व्यक्तिगत तथा व्यवसायिक संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। आर्थिक द...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.