9 घंटे लेट पहुंची ट्रेन:इंतजार कर रहे यात्रियों ने ताली बजाकर स्वागत किया, VIDEO

नई दिल्ली6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह कहां का है और कब का है। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। - Dainik Bhaskar
इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह कहां का है और कब का है। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का देर से आना बहुत आम बात है, लेकिन इसके चलते लोगों का इंतजार कहीं न कहीं गुस्से में बदल जाता है। हाल में एक ऐसा वाकया हुआ, जब ट्रेन 9 घंटे देरी से पहुंची तो लोग खुशी से झूम उठे।

इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह कहां का है और कब का है। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इसका वीडियो शेयर किया। कैप्शन में लिखा, 'हमारी ट्रेन 9 घंटे लेट हो गई, इस पर लोगों ने कुछ इस तरह से रिएक्ट किया।'

वीडियो में दिख रहा है कि लोग बेसब्री से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो लोगों में खुशी का माहौल दिखा। कुछ लोग सीटी बजा रहे हैं तो कुछ लोगों ने ताली बजाकर इसे इंजॉय किया।

ट्रेन को देखते ही झूमे लोग।
ट्रेन को देखते ही झूमे लोग।

लोग बोले- यही इस देश की सुंदरता
सोशल मीडिया पर यूजर वीडियो को पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने इस पर लाइक और कमेंट्स किए। कई यूजर्स ने इसका मजाक बनया। एक ने लिखा ऐसा बहुत ही कम देखा गया है कि ट्रेन 9 घंटे लेट हुई, लेकिन इसके बाद भी लोगों ने इंतजार किया बहुत सब्र है। दूसरे ने लिखा- इंडिया में चाहे कोई भी प्रॉब्लम हो लोग मीम बना ही देते हैं। कई लोगों ने कहा- यही तो खूबसूरती है इस देश की।

ट्रेन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

इंजन खराब होने से अचानक बंद हुई ट्रेन, यात्रियों को जंगली इलाके से पैदल ही करना पड़ा सफर

महाराष्ट्र के गोंदिया से चंद्रपुर के बल्लारशाह तक चलने वाली ट्रेन चलते-चलते अचानक बंद हो गई थी। बताया जा रहा था कि ट्रेन चंद्रपुर जिले के चांदाफोर्ट रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब 4 बजे इंजन में खराबी के चलते बंद हो गई थी। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी जब ट्रेन का इंजन ठीक नहीं हुआ तो यात्रियों को मजबूरन पैदल ही रेलवे रूट से जाना पड़ा। कई यात्रियों ने ट्रेन में ही इंतजार किया था। पढ़ें पूरी खबर...​​​​

रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, तेलंगाना में ट्रैक पर वीडियो शूट कर रहा था

तेलंगाना के काजीपेट रेलवे स्टेशन पर एक लड़के को वीडियो बनाना भारी पड़ गया था। वह ट्रैक पर वीडियो बना रहा था, ऐसे में ट्रेन ने पीछे से टक्कर मार दी। युवक रील बनाने में इतना मशगूल था कि पीछे से आ रही ट्रेन पर भी ध्यान नहीं दे पाया और हादसे का शिकार हो गया। हालांकि, युवक की जान बच गई थी। पढ़ें पूरी खबर...

खबरें और भी हैं...