पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
साल 2021 की शुरूआत से पहले न्यायपालिका में बड़े बदलाव किए गए हैं। मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस ने 4 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस समेत 14 जजों का ट्रांसफर किया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक होंगे। अब तक वह ओडिशा हाईकोर्ट में तैनात थे। उनकी जगह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ. मुरलीधर को चीफ जस्टिस बनाया गया है।
तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे रवींद्र सिंह चौहान को उत्तराखंड हाईकोर्ट की जिम्मेदारी दी गई है। तेलंगाना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस दिल्ली हाईकोर्ट की जज हीमा कोहली को बनाया गया है। आंध्र प्रदेश के चीफ जस्टिस जीतेंद्र कुमार को सिक्किम और सिक्किम के चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी को आंध्र प्रदेश का चीफ जस्टिस बनाया गया है। मद्रास हाईकोर्ट की जिम्मेदारी कोलकाता हाईकोर्ट के जस्टिस संजीब बनर्जी को दी गई है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट की जिम्मेदारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस पंकज मित्तल को दी गई है।
Four chief justices and six judges of high courts transferred today: Ministry of Law and Justice pic.twitter.com/LlVMzo9HAk
— ANI (@ANI) December 31, 2020
इन 6 जजों का भी तबादला
जज | कहां से | कहां |
जस्टिस संजय यादव | मध्य प्रदेश | इलाहाबाद |
जस्टिस राजेश बिंदल | जम्मू कश्मीर | कोलकाता |
विनीत कोठारी | मद्रास | गुजरात |
जॉयमाल्या बगीची | कोलकाता | आंध्र प्रदेश |
सतीश चंद्र शर्मा | मध्य प्रदेश | कर्नाटक |
रवि विजय कुमार | उत्तराखंड | हिमाचल प्रदेश |
पॉजिटिव- आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा। साथ ही लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.