गुजरात विधानसभा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि BJP ने चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र के बड़े प्रोजेक्ट्स को गुजरात शिफ्ट कर दिया, इसी वजह से पार्टी को यह जीत मिली। अब अगले साल कर्नाटक में चुनाव हैं, हो सकता है जीतने के लिए भाजपा महाराष्ट्र के गांवों को कर्नाटक में मिला दे।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई महाराष्ट्र के इलाकों पर दावा कर रहे हैं, इसे हमें गंभीरता से लेने की जरूरत है। महाराष्ट्र को अस्थिर करने के लिए यह BJP की चाल है। उद्धव ठाकरे ने यह बात गुरुवार को महाविकास अघाड़ी के नेताओं की बैठक के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।
17 दिसंबर को मोर्चा निकालेगा महाविकास अघाड़ी
महाविकास अघाड़ी की बैठक में शामिल महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि 17 दिसंबर को MVA की तरफ से मुंबई में आयोजित किया गया मोर्चा विशाल होगा और इसमें भाजपा का महाराष्ट्र-विरोधी चेहरा सामने लाया जाएगा।
यह रैली एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ होगी और इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए गए आपत्तिजनक बयानों और राज्य के मेगा प्रोजेक्ट्स गुजरात को दिए जाने जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा।
कर्नाटक-महाराष्ट्र के बीच फिर भड़का 6 दशक पुराना विवाद
उद्धव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद जारी है। दोनों राज्यों के बीच 6 दशक पुराने सीमा विवाद की आग हाल ही में दोबारा भड़क गई जब बोम्मई ने महाराष्ट्र के कई गांवों पर कर्नाटक का अधिकार बताया। इसके बाद विवादित इलाकों में हिंसक घटनाएं हुईं।
बुधवार को नवी मुंबई में मनसे कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक की बसों पर ब्लैक पेंट स्प्रे कर विरोध जताया। वहीं सोलापुर में भी स्थानीय संगठनों ने कर्नाटक की बस पर कर्नाटक CM बोम्मई की फोटो लगाकर ब्लैक पेंट स्प्रे किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
महाराष्ट्र का दावा- बेलगाम सहित 814 गांवों में मराठी भाषी लोग
आजादी के बाद से ही महाराष्ट्र बेलगाम, खानापुर, निप्पणी, नंदगाड और कारावार सहित 814 गांवों पर अपना दावा करता आया है। महाराष्ट्र के कई नेताओं का कहना है कि यहां के लोग मराठी भाषी हैं। जब भाषा के आधार पर पुनर्गठन हुआ था तो इन गावों को कर्नाटक की बजाय महाराष्ट्र में शामिल किया जाना चाहिए था। दूसरी ओर, कर्नाटक का कहना है कि राज्य की सीमाएं पुनर्गठन कानून के तहत तय हुई थीं। फिर विवाद की गुंजाइश नहीं है।
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए...
दोबारा उठा महाराष्ट्र-कर्नाटक का सीमा विवाद:CM एकनाथ शिंदे बोले- राज्य की एक इंच जमीन भी नहीं जाने देंगे
महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद फिर से बढ़ने लगा है। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार महाराष्ट्र की एक इंच जमीन भी नहीं जाने देगी। CM शिंदे बोले- हम बॉर्डर एरिया में मराठी लोगों को न्याय दिलाने का काम कर रहे हैं। 40 गांवों की समस्याओं को हल करना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
कर्नाटक में महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव, विरोध में ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने कर्नाटक की बसों पर लिखा जय महाराष्ट्र
कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद मंगलवार को हिंसक हो गया। कर्नाटक के बेलगाम में कन्नड़ समूह के ‘कर्नाटक रक्षणा वेदिक’ के मेंबर्स ने महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव कर दिया। घटना हिरबागडेवाडी टोल नाके के पास हुई। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया है।
उधर, घटना के विरोध में पूर्व CM उद्धव ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने पुणे में कर्नाटक की बसों पर ‘जय महाराष्ट्र’ लिख दिया। साथ ही कहा कि हम संस्कारी हैं इसलिए बसों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर कॉलेज में बवाल:फेस्टिवल के दौरान छात्र ने कर्नाटक का झंडा लहराया, पूरी क्लास ने पीटा
एक हफ्ते पहले कर्नाटक के बेलगावी में एक स्टूडेंट की दूसरे स्टूडेंट्स ने जमकर पिटाई कर दी। दरअसल गोगटे इंटर-कॉलेज में एक प्रोग्राम चल रहा था। इसी दौरान उस स्टूडेंट ने कर्नाटक का झंडा लहरा दिया। इसके चलते सेकेंड ईयर के उस स्टूडेंट को उसके क्लासमेट्स ने मिलकर पीट दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.