लंदन में इंडियन हाई कमीशन के बाहर बुधवार को फिर खालिस्तान समर्थकों ने प्रदर्शन किया। रविवार को खालिस्तान समर्थकों ने यहां प्रदर्शन के दौरान तिरंगा उतार दिया था।
रविवार की घटना पर भारत ने सख्त विरोध जताया था। इसके बाद बुधवार को लंदन की मेट्रो पुलिस ने यहां सिक्योरिटी के सख्त इंतजाम किए। घुड़सवार पुलिस भी यहां नजर आई। हर जगह बैरिकेडिंग की गई। इसके पहले बुधवार को ही नई दिल्ली में मौजूद ब्रिटिश हाई कमीशन की सुरक्षा घटा दी गई थी। इसके बाद लंदन में इंडियन हाई कमीशन की सिक्योरिटी सख्त की गई।
रविवार को लंदन में इंडियन हाई कमीशन के बाहर खालिस्तान समर्थकों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस मौजूद नहीं थी। इससे अलगाववादियों के हौसले बुलंद हो गए थे।
अड़चन पैदा कर रहे थे बैरिकेड्स: दिल्ली पुलिस
दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घटाने के मामले पर एक पुलिस अफसर ने कहा- हाई कमीशन की ओर जाने वाले रास्ते में लगे एक्स्ट्रा बैरिकेड्स अड़चन पैदा कर रहे थे। इसलिए उन्हें हटाया गया। हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घेरे में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
भारत के इस कदम पर ब्रिटिश हाई कमीशन ने कहा- यह सुरक्षा का मामला है। हम इस पर कोई कमेंट नहीं करेंगे। माना जा रहा है कि भारत ने लंदन में अपने उच्चायोग में हुई घटना का जवाब इस तरीके से दिया था।
लंदन में इंडियन हाई कमीशन का तिरंगा उतार दिया था
वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में खालिस्तान समर्थकों ने रविवार को लंदन में इंडियन हाई कमीशन का तिरंगा उतार दिया था। हालांकि इंडियन डिप्लोमैट्स कुछ ही देर बाद पहले से ज्यादा बड़ा तिरंगा हाई कमीशन पर लगा दिया था।
लंदन में इस घटना से पहले भारत ने ब्रिटिश सरकार को इंटेलिजेंस रिपोर्ट के जरिए जानकारी दी थी कि खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन हिंसक हो सकता है। इसके बाद भी लंदन पुलिस मौके पर देरी से पहुंची थी। हालांकि मंगलवार को लंदन पुलिस ने झंडा उतारने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
तिरंगे का अपमान करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग
भारत ने रविवार को ब्रिटेन की डिप्टी हाई कमिश्नर क्रिस्टिना स्कॉट को तलब किया था। उनसे पूछा गया कि भारतीय हाई कमीशन पर सिक्योरिटी क्यों नहीं थी। भारत ने ब्रिटिश सरकार से तिरंगे का अपमान करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की थी। ये भी कहा था कि ब्रिटेन सरकार भारतीय हाई कमीशन को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराए।
लंदन में तिरंगे का अपमान करने वाला गिरफ्तार
लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर तिरंगे का अपमान करने वाले खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खंडा को ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया है। खंडा प्रतिबंधित ग्रुप बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का सदस्य है। वहीं पंजाब में चल रही जांच में भी सामने आ रहा है कि खंडा ही अमृतपाल का हैंडलर है।
अमृतपाल सिंह को किया गया था तैयार
खंडा पाकिस्तान में छिप कर बैठे BKI के प्रमुख सदस्य परमजीत सिंह पम्मा का खास है। पम्मा के आदेश पर खंडा ने अमृतपाल सिंह को पंजाब में खालिस्तान मिशन के लिए तैयार किया। इसके बाद जॉर्जिया में अमृतपाल की ट्रेनिंग हुई। अमृतपाल ने यहां सिख धर्म की जरूरी बातें सीखीं। अमृतपाल के भारत वापस आने पर सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए उसे युवाओं में पॉपुलर किया गया।
लंदन में भारतीयों ने दिखाई एकजुटता
भारतीयों ने मंगलवार को भारतीय हाई कमीशन के बाहर इकट्ठे होकर एकजुटता का संदेश दिया और खालिस्तान समर्थकों का विरोध किया। इस दौरान भारत माता की जय और जय हिंद के नारे गूंजते रहे। प्रदर्शन कर रहे लोग भारतीय फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘जय हो’ पर झूमते दिखे। वहीं, माहौल तब खुशनुमा नजर आया, जब एक ब्रिटिश पुलिस अफसर एक भारतीय लड़की के साथ डांस करता दिखा। अफसर लड़की से डांस मूव सीख रहा था।
अमृतपाल मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
अमृतपाल जिस बाइक से भागा था, वह जालंधर से मिली:फंडिंग मामले में पत्नी से पूछताछ जारी, बब्बर खालसा की मेंबर है
वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल की तलाश में पुलिस का ऑपरेशन लगातार चौथे दिन भी जारी है। जिस बाइक से वह भागा, उसे पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। बाइक जालंधर से करीब 45 किलोमीटर दूर दारापुर इलाके में लावारिस हालत में मिली।
उधर, पुलिस दोपहर लगभग 12 बजे से अमृतपाल की मां और पत्नी किरण दीप से पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़ें...
UK में भारतीय दूतावास पर तिरंगे का अपमान: खालिस्तानी समर्थकों ने पहले प्रदर्शन किया, फिर खींच कर उतारा; भारत में राजनयिक को सम्मन
पंजाब में वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह के खिलाफ चल रही कार्रवाई का विरोध विश्व में फैले खालिस्तानी समर्थक कर रहे हैं। बीती शाम UK में भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तान समर्थकों ने प्रदर्शन के बाद तिरंगे का अपमान कर दिया। तुरंत कार्रवाई करते हुए भारत ने UK के सीनियर राजनयिक को सम्मन भेज दिया है पूरी खबर पढ़ें
अमृतपाल के खिलाफ एक्शन पर रिएक्शन: विदेश व अन्य राज्यों के सिख कर रहे विरोध; इससे बंदी सिखों की रिहाई हो सकती प्रभावित
पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है। इस कार्रवाई के बीच सरकार राज्य व भारत में लगातार सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक भी कर रही है और नजर भी रखे हुए हैं, लेकिन देश-विदेश में बैठे सिखों का विरोध कई सालों से जेलों में बंद बंदी सिखों की रिहाई के लिए चलाए अभियान को प्रभावित कर सकता है पूरी खबर पढ़ें
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.