पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उत्तर प्रदेश में बुधवार तड़के भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को बाइक सवार कुछ बदमाशों ने सीने में गोली मार दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने बड़ा दावा किया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि ये हमला खुद आयुष ने अपने साले से करवाया है। पुलिस ने एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर ली है। साथ ही सांसद के बेटे को गोली मारने के आरोपी आदर्श को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मड़ियांव थाने में सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष और उसके साले आदर्श पर FIR दर्ज हो गई है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश समेत 420, 505, 505, 1b, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार अस्पताल से “डिस्चार्ज” होने के बाद सांसद कौशल किशोर के घायल बेटे आयुष मोबाइल बंद कर “गायब” हो गए हैं।
क्या है मामला
घटना मड़ियाव क्षेत्र के छठामील चौराहे की है। लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से सांसद कौशल किशोर का बेटा आयुष (30) सुबह टहलने के लिए निकला था, तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। वह भागते समय जमीन पर गिर गया, तभी एक बदमाश ने उस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने छानबीन की तो कहानी कुछ और ही निकली। पता चला कि खुद आयुष के कहने पर उसके साले आदर्श ने गोली मारी थी। पूछताछ में आदर्श ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आदर्श ने बताया कि कुछ लोगों को फंसाने का प्लान था, इसीलिए यह पूरी साजिश रची गई थी।
परिवार से अलग रहता था आयुष
सांसद कौशल किशोर के मुताबिक आयुष ने लव मैरिज की थी। इसकी वजह से वह परिवार से अलग भिटौली के नजदीक रहता है। सांसद ने कहा कि पुलिस की जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।
दो दिन पहले हाथरस में बदमाशों ने गोली मारकर जान ली थी
उत्तर प्रदेश में हाथरस के नौजरपुर गांव में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पिता अमरीश शर्मा की सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी गौरव शर्मा छेड़छाड़ का केस वापस लेने के लिए उन पर दबाव बना रहा था। मृतक की बेटी ने छह लोगों पर केस दर्ज कराया है। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गौरव एक नंबर का आतंकवादी है और वह सपा से जुड़ा हुआ है।
पॉजिटिव- इस समय निवेश जैसे किसी आर्थिक गतिविधि में व्यस्तता रहेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद तथा सकून दायक रहेगा। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.