पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के दूत जॉन कैरी भारत के दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए। मंगलवार को उन्होंने क्लाइमेट चेंज के मुद्दे पर पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारत के विकास के लिए इस समय जैसे हालात हैं। वैसे उस समय नहीं थे जब अमेरिका विकासशील देश था। जैसे वैज्ञानिक और तकनीकी सुविधाएं आज के समय है, ये दशकों पहले नहीं थीं। भारत के पास अमेरिका जैसा दोस्त है। हम भारत की मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारत में तेजी से सुधार हो रहे हैं। लाखों गरीबों को गरीबी से उबारा जा रहा है।
आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा अभी के फैसलों का फायदा
कैरी ने कहा कि दूसरे देशों के साथ मिलकर भारत जो कड़े निर्णय ले रहा है। इसका फायदा आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का रोल काफी अहम है। कोरोना महामारी के बीच भारत ने दूसरे देशों को वैक्सीन डिलीवरी कर ये साबित किया है। यहां जलवायु परिवर्तन के सुधार को देखते हुए जो काम किए गए हैं, वे काबिल-ए-तारीफ हैं। भारत इस समय दुनिया का निर्विवाद लीडर है।
पर्यावरण को लेकर चिंतित हैं मोदी
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सोलर संधि पर भारत ने काफी मेहनत की है। इसका फायदा दूसरे विकासशील देशों को भी मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2030 तक 450 गीगावॉट क्लीन एनर्जी के उत्पादन का लक्ष्य रखा है। उनका ये टारगेट दिखाता है कि वे पर्यावरण को लेकर कितने चिंतित हैं। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी की स्पेशल रिपोर्ट में भारत को 2040 तक सोलर एनर्जी के क्षेत्र में ग्लोबल मार्केट बतया गया है। दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले भारत सबसे कम कीमत में सोलर एनर्जी की सप्लाई कर रहा है।
3 देशों की यात्रा पर कैरी
क्लाइमेंट चेंज को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ से आयोजित समिट से पहले उनके विशेष दूत जॉन कैरी 1 से 9 अप्रैल तक संयुक्त अरब अमीरात, भारत और बांग्लादेश की यात्रा पर हैं। इस दौरान जॉन कैरी जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन को लेकर 26वें सम्मेलन (COP26) पर चर्चा करेंगे। इसी सिलसिले कैरी सोमवार को भारत पहुंचे।
रूस के विदेश मंत्री भी भारत में
इस बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ मुलाकात की। रूस की तरफ से जारी बयान में दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है।
जयशंकर बोले- भारत-रूस के रिश्ते बहुत खास
जयशंकर ने कहा कि रूस के साथ हमारे संबंध बहुत खास हैं। पिछले दशकों में दुनिया में तेजी से बदलाव के बावजूद हमारे संबंध मजबूत हुए हैं। बहुपक्षीय मंचों खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, SCO, BRICS और G-20 में हम सहयोग कर रहे हैं।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.