पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Users Said On Scindia's Resignation, Scindia Is A Tableau, Sachin Pilot Is Left

ज्योतिरादित्य के इस्तीफे पर एक यूजर ने लिखा- सिंधिया तो अभी झांकी है, सचिन पायलट बाकी है; दूसरा बोला-मोटा भाई का कमाल है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • सिंधिया के इस्तीफे वाले ट्वीट को 15 मिनट में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया
  • फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम समेत सभी सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हुए फनी मैसेज

नई दिल्ली. आज होली है। रंगों की बातों के बीच पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सुबह से ट्विटर पर ट्रेंडिंग में हैं। #JyotiradityaScindia, #ज्योतिरादित्यसिंधिया के साथ #WelcometoBJP को लेकर दस लाख से ज्यादा ट्वीट हुए। दूसरी तरफ सिंधिया का इस्तीफा भी वायरल हो रहा है। महज 15 मिनट में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने सिंधिया के इस्तीफे वाले ट्वीट को रीट्वीट किया। सोशल मीडिया यूजर ने सिंधिया, मोदी, शाह, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कमलनाथ पर बने कई मजेदार मैसेज शेयर किए।

कांग्रेस के पूर्व नेता शहजाद पूनावाला ने कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- कमलनाथ सरकार आईसीयू में है। उनके ट्वीट को 20 हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया। 

सिंधिया का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह कविता पाठ करते दिख रहे हैं। वह कह रहे हैं, ‘आंधियों की जिद है, जहां बिजलियां गिराने की, हमारी भी जिद है, वहीं आशियां बनाने की। उसूलों पर आंच आए तो टकराना जरूरी है, अगर जिंदा हो तो जिंदा नजर आना जरूरी है।’