पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उत्तराखंड के चमोली में तपोवन डेम की टनल से रविवार को 1 शव और मिला। इनके साथ ही 6 फरवरी को ग्लेशियर टूटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 68 हो गई है। इससे पहले शनिवार को यहां जमा मलबे से 5 शव निकाले गए थे। यहां NTPC की टनल में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। NDRF के डिप्टी कमांडेंट आदित्य प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी।
रेस्क्यू टीम को आसपास जमे मलबे के नीचे भी कुछ और शव दबे होने की आशंका है। वहां लोगों को खोजने के लिए NDRF और SDRF की टीमें डॉग स्क्वॉड, दूरबीन, राफ्ट और दूसरे उपकरणों का इस्तेमाल कर रहीं हैं।
6 फरवरी को ग्लेशियर टूटने से आया था सैलाब
चमोली के तपोवन में रविवार 6 फरवरी की सुबह करीब साढ़े 10 बजे ग्लेशियर टूटकर ऋषिगंगा नदी में गिर गया था। इससे आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई थी। यही नदी रैणी गांव में जाकर धौलीगंगा से मिलती है इसीलिए वहां भी जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई। सैलाब में दो पॉवर प्रोजेक्ट और बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन का बनाया ब्रिज भी तबाह हो गया। इस आपदा में 206 लोगों के लापता होने की बात सामने आई थी। तब से अब तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
नदियों के जल स्तर पर लगातार निगरानी
इस बीच, SDRF ने रैणी गांव के पास ऋषिगंगा नदी में वॉटर सेंसर लगा दिया गया है। नदी में जलस्तर बढ़ने से पहले ही ये अलार्म बजने लगेगा। इसका अलार्म एक किलोमीटर की दूरी तक लोग सुन सकेंगे और समय रहते सुरक्षित स्थानों तक पहुंच जाएंगे।
इस हादसे से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें..
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.