पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • VHP Leader Vinod Kumar Bansal Said Ramlala Will Be Shifted To Bullet Proof Temple

विहिप नेता विनोद कुमार बंसल ने कहा- रामलला बुलेट प्रूफ मंदिर में शिफ्ट होंगे, श्रद्धालु पास से दर्शन कर सकेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अयोध्या के अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला की प्रतिमा।(फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar
अयोध्या के अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला की प्रतिमा।(फाइल फोटो)
  • 25 मार्च को रामलला अस्थाई मंदिर से मानस मंदिर के पास बनने वाले नए बुलेट प्रूफ मंदिर में शिफ्ट होंगे
  • फिलहाल श्रद्धालु 52 फिट की दूरी से रामलला के दर्शन करते हैं, शिफ्टिंग के बाद दूरी 25 फिट रह जाएगी

नई दिल्ली. अयोध्या जाने वाले श्रद्धालु 25 मार्च से रामलला का पास से दर्शन कर सकेंगे। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विनोद कुमार बंसल ने रविवार को इसकी जानकारी दी । उन्होंने कहा कि रामलला को अस्थाई मंदिर से बुलेट प्रूफ मंदिर में शिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल दर्शक 52 फिट की दूरी से रामलला के दर्शन करते हैं। लेकिन, शिफ्टिंग के बाद दूरी 25 फिट रह जाएगी। मंदिर के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी और एक्सरे मशीनें लगाई जाएंगीं। श्रद्धालुओं के लिए क्लॉक रूम की सुविधा भी होगी। इसके साथ ही उम्रदराज श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।


बंसल ने कहा कि श्री रामजन्म भूमि में अब श्री राम नए स्थान पर विराजेंगे। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मानस मंदिर के पास नए ढांचे का निर्माण कर रहा है। यह पूरी तरह से बुलेटप्रूफ कांच से बना होगा। रामलला की प्रतिमा के चारों ओर भी बुलेटप्रूफ कांच लगाए जाएंगे। 

नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे
रविवार को श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने इंजीनियरों के साथ वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इंजीनियर्स मंदिर के साइट के बारे में अपनी तकनीकी रिपोर्ट 25 मार्च को ट्रस्ट को सौंप सकते हैं। ट्रस्ट की दूसरी बैठक रामनवमी के बाद 4 अप्रैल को अयोध्या में ही होगी।