आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में दुव्वाडा स्टेशन पर एक कॉलेज स्टूडेंट ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई। घटना बुधवार की है। गुंटूर रायगढ़ एक्सप्रेस से उतरते समय एक लड़की का पैर फिसल गया। वह गिरी और ट्रेन के बीच बुरी तरह फंस गई। लड़की को गिरते देखकर लोगों ने ट्रेन रुकवाई। इसके बाद प्लेटफॉर्म तोड़कर लड़की को बाहर निकाला गया।
लड़की जब ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी थी, तब वह दर्द से कराह रही थी। उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
घायल लड़की हॉस्पिटल में भर्ती
इस काम के लिए GRP, RPF और रेलवे के इंजीनियर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रेन में फंसा हुआ बैग निकालकर लड़की को थोड़ी राहत दी। उसके बाद प्लेटफॉर्म के किनारे तोड़कर उसे बाहर निकाला। इस हादसे में लड़की को कुछ चोटें भी आई थीं, इसलिए उसे पास के हॉस्पिटल में एडमिट किया गया।
रोजाना अप-डाउन करती थी शशिकला
रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 साल की शशिकला अन्नावरम की रहने वाली है। वह इंजीनियरिंग की स्टूडेंट है और रोजाना ट्रेन से ही विशाखापट्टनम अपने कॉलेज जाती है। आज भी वह कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन फिर ये हादसा हो गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया।
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के बीच फंसने वालों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से महिला गिरी
भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया। एक महिला यात्री ट्रेन से गिर गई। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई। जिसे आरपीएफ और जीआरपीएफ जवानों ने लोगों की मदद से बचाया। महिला के ट्रेन से गिरने और जवानों द्वारा उसे बचाए जाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
जालंधर में ट्रेन के पायदान में फंसा यात्री का पैर
पंजाब के जालंधर में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता एक यात्री बाल-बाल बच गया। जल्दबाजी के चक्कर में उसका पांव पायदान के बीच आ गए। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय पुलिस मौजूद थी। सब इंस्पेक्टर ने उसे गिरते देख लिया, जिसके बाद उसे तुरंत बाहर निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर...
भागलपुर में आदमी के ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी
भागलपुर में शॉर्टकट और जल्दबाजी के चक्कर में एक शख्स की जान पर बन आई। एक शख्स खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकल रहा था, तभी वो चल पड़ी। ट्रेन के नीचे लेटकर उसने अपनी जान बचाई। पटरी पर ट्रेन के नीचे लेटे एक शख्स का वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर...
यूपी के खागा में चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसला, 20 मीटर घिसटता रहा
फतेहपुर के खागा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आया युवक 20 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यात्रियों ने नीचे गिरते देख चेन पुलिंग कर उसकी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.