- चक्रवात ‘महा’ लैंडफॉल से 6 घंटे पहले गंभीर तूफान में बदल सकता है, इस दौरान हवा की रफ्तार100 किमी. प्रति घंटे हो सकती है
- मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात अभी दीव से 580 किमी. और वेरावम से 550 किमी.दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है
Dainik Bhaskar
Nov 03, 2019, 10:05 PM ISTअहमदाबाद. चक्रवात 'महा' 6 और 7 नवंबर की मध्यरात्रि को गुजरात के तट से टकरा सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को बताया कि चक्रवात ‘महा’ के अगले दो दिनों में गुजरात के तटों से टकराने के बाद, अगले 24 घंटों तक तेज बारिश की आशंका है। लैंडफॉल से 6 घंटे पहले यह चक्रवात, गंभीर तूफान में बदल सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 किमी. प्रति घंटे तक रह सकती है। मछुआरों को गुरुवार तक समुद्र में नहीं उतरने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय निदेशक जयंती सरकार ने कहा, ‘‘चक्रवात 'महा' अभी दीव से 580 किमी. और वेरावम से 550 किमी. दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है। बुधवार रात या गुरुवार सुबह तक यह गंभीर तूफान में बदल सकता है। यह द्वारका और दीव के बीच गुजरात के तट से टकरा सकता है।’’
VSCS MAHA over AS centered near lat 17.7°N and long 65.7°E, about 600 km W-SW of Veraval (Gujarat). To move W-NW till 04th Nov, re-curve E-NE and move rapidly https://t.co/xK4Z2m4Fbz cross Gujarat coast bet Diu and Dwarka as SCS with speed of 100Kmph in mid-night of 6th Nov. pic.twitter.com/qpQUk2FlVE
— India Met. Dept. (@Indiametdept) November 3, 2019
गुजरात में दिखा था क्यार और वायु चक्रवात का असर
चक्रवात ‘महा’ से गुजरात के समुद्री तटों से सटे स्थानों पर 6 और 7 नवंबर की दरम्यानी रात तेज बारिश होने की आशंका है। अभी चक्रवात ओमान की ओर बढ़ रहा है। सोमवार को यह गुजरात तट की तरफ मुड़ जाएगा। इससे पहले 'क्यार' और 'वायु' चक्रवात के कारण भी गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई थी। 'क्यार' चक्रवात का असर कर्नाटक में भी देखा गया था।