पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड जारी है। राजस्थान के माउंट आबू में सात दिन बाद फिर बर्फ जमने लगी है। पंजाब में घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम होकर 50 मीटर तक रह गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हिमाचल के अधिकांश इलाकों में अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी की हो सकती है। इसके अलावा मध्यप्रदेश और बिहार में रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
राजस्थान: श्रीगंगानगर और माउंट आबू में कड़ाके की ठंड
राजस्थान के कई जिलों में फिर ठंड का असर दिखने लगा है। माउंट आबू और श्रीगंगानगर में तेज सर्दी पड़ रही है। बीती रात माउंट आबू में का पारा लुढ़कर शून्य डिग्री पर पहुंच गया। यहां का अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने तापमान में बार-बार बदलाव की बड़ी वजह राजस्थान के ऊपर कई इलाकों में वायुमंडल के निचले स्तरों में एक सर्कुलेटरी सिस्टम बना हुआ है। आगे भी कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
पंजाब: अगले दो दिन पड़ सकती है कड़ाके की ठंड
राज्य के अमृतसर, लुधियाना और जालंधर समेत कई शहरों में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से कम रह गई है। बीते दिन अमृतसर 3.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पंजाब में सबसे ठंडा रहा। यहां आने वाले दिनों में फिर शीतलहर चलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में 2 दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 23 जनवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। शीतलहर के दौरान हवा 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
हिमाचल में येलो अलर्ट,
हिमाचल में कई दिनों बाद शुक्रवार से फिर मौसम बदल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। यहां वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से यह बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि शुक्रवार को किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मौसम खराब रह सकता है। हिमाचल में 10 जिलों में 24 जनवरी को बर्फीले तूफान की चेतावनी भी दी गई है।
हरियाणा: पांच जिलों में बूंदाबांदी के आसार
हरियाणा के कुछ इलाकों में बीते दिन गहरी धुंध छाई रही। जिसके बाद भिवानी में विजिबिलिटी घटकर 25 मीटर तो अम्बाला में 50 मीटर रह गई। यहां तेज शीतलहर भी चली। नारनौल में रात का पारा 4.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी की रात को पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा यहां 24 जनवरी को 2 से 4 डिग्री तक तापमान में कमी आ सकती है।
मध्यप्रदेश: भोपाल में फिर 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश में सर्दी का उतार-चढ़ाव जारी है। भोपाल में 24 घंटे में रात का तापमान 1.3 डिग्री लुढ़ककर 9.6 डिग्री पर पहुंच गया। बीते दिन यहां तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर भारत में पहुंच रहा है। इसलिए रात के तापमान में एक या दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
बिहार में डेहरी सबसे ठंडा, तापमान 7.5 डिग्री
बिहार में पटना सहित कई जिलों में ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इन जिलों में सुबह और रात में घना कोहरा छा सकता है। बीती रात राज्य में डेहरी सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
श्रीनगर: 31 जनवरी के बाद मिल सकती है राहत
श्रीनगर में न्यूनतम पारा माइनस 7 डिग्री पहुंच गया। घाटी में 40 दिन कड़ाके की सर्दी का दौर ‘चिल्लई कलां’ 21 दिसंबर से शुरू हो चुका है, जो 31 जनवरी तक जारी रहेगी।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.