• Hindi News
  • National
  • Weather Update; Delhi Rain Shimla Landslide; UP MP Bihar Rajasthan Himachal Pradesh Uttrakhand 

दिल्ली में आज भारी बारिश का अलर्ट:शिमला में बारिश के चलते लैंडस्लाइड, कार दबी; MP समेत 7 राज्यों में बढ़ेगी गर्मी

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली में रविवार तो तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। - Dainik Bhaskar
दिल्ली में रविवार तो तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

देश के कई राज्यों में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। वहीं, कुछ राज्य ऐसे हैं जहां बेमौसम बारिश हो रही है। दिल्ली में शनिवार को आंधी के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी यहां भारी बारिश की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में शिमला बारिश के चलते हुए लैंडस्लाइट में एक खाली कार दब गई। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है।

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अप्रैल से जून मध्य तक दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में जबरदस्त गर्मी पड़ेगी। मई में गर्मी का पीक रहेगा।

7 राज्यों में हीटवेव की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, गर्मियों के तीन महीने के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिमी बंगाल के गंगा से लगे इलाकों, बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। हीटवेव के दिन सामान्य से ज्यादा होंगे।

गर्मी के मौसम में देश के अलग-अलग राज्यों में सामान्य रूप से 6-10 दिन तक हीटवेव के दिन आते हैं। उत्तर-पश्चिम के राज्यों- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहेगा और हीटवेव भी कम दिन रहेगा। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

उत्तराखंड : बर्फ की चादर में बद्रीनाथ धाम
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर बीते तीन दिनों से जारी है। इसके कारण पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। शनिवार को बद्रीनाथ धाम में एक बार फिर जमकर बर्फबारी हुई। बता दें कि चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है।

पूर्वोत्तर को छोड़कर बाकी जगह बारिश की संभावना
अप्रैल का पहला पखवाड़ा गर्मी से राहत भरा रह सकता है। 3-4 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी हाेना शुरू हाेगा। पूर्वी उप्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, MP के दक्षिणी हिस्से कुछ हिस्सों में अप्रैल में सामान्य से ज्यादा हीटवेव चलने के आसार हैं। वहीं पूूर्वोत्तर व पूर्वी भारत व पूर्वी तट के इलाकों को छोड़कर अप्रैल में ज्यादा बारिश अनुमान है।

जुलाई से सितंबर के बीच अल-नीनो के आसार
अब ला-नीना खत्म हो चुका है और अल-नीनो की स्थिति बनी नहीं है। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि यह एनसो न्यूट्रल स्थितियां हैं, लेकिन हमारे प्रिडिक्शन मॉडल संकेत दे रहे हैं कि जुलाई से सितंबर के दौरान अल-नीनो सक्रिय हो सकता है। सामान्य रूप से अल-नीनो मानसून के लिए अच्छा नहीं होता।

MP में फिर बदला मौसम, 32 जिलों में बारिश, 10 में गिरे ओले
बीते 24 घंटे में MP के 32 जिलों में बारिश हुई। 10 जिलों में ओले भी गिरे। पूर्वानुमान के मुताबिक- 4 और 5 अप्रैल को कई इलाकों में फिर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि पूर्वी MP और विदर्भ होती हुई एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों तरफ से नमी आ रही है। इससे मौसम बदल गया।