भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को प.बंगाल के संदेशखली का दौरा किया। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टीकरण और आतंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 3 महीने पहले भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप मंडल और सुकांतो मंडल पर लगभग 400 लोगों ने हमला किया था। हमलावर मानव तस्करी करते थे। वे खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।