• Hindi News
  • National
  • Wipro buyback offer | Azim Premji promoter group entities sold 22.46 cr shares worth Rs 7,300 cr

शेयरहोल्डिंग / विप्रो की बायबैक योजना में अजीम प्रेमजी, प्रमोटर कंपनियों ने 7300 करोड़ रु के शेयर बेचे



विप्रो के फाउंडर चेयरमैन अजीम प्रेमजी (फाइल)। विप्रो के फाउंडर चेयरमैन अजीम प्रेमजी (फाइल)।
X
विप्रो के फाउंडर चेयरमैन अजीम प्रेमजी (फाइल)।विप्रो के फाउंडर चेयरमैन अजीम प्रेमजी (फाइल)।

  • बायबैक के दौरान विप्रो ने शेयरधारकों से कुल 10500 करोड़ रु के शेयर खरीदे
  • बायबैक योजना पिछले महीने पूरी हुई, एलआईसी ने 1.34 करोड़ शेयर बेचे

Dainik Bhaskar

Sep 11, 2019, 04:59 PM IST

बेंगलुरु. आईटी कंपनी विप्रो की शेयर बायबैक योजना के दौरान अजीम प्रेमजी और प्रमोटर कंपनियों ने 7,300 करोड़ रुपए की वैल्यू के 22.46 करोड़ शेयर बेचे। विप्रो ने 325 रुपए प्रति शेयर के भाव पर कुल 32.3 करोड़ शेयर 10,499.99 करोड़ रुपए में बायबैक किए थे। यह स्कीम पिछले महीने पूरी हुई। विप्रो ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में बुधवार को यह जानकारी दी। विप्रो ने बताया कि बायबैक में एलआईसी ने 1.34 करोड़ शेयर बेचे थे।

 

किसने कितने शेयर बेचे?

नाम बेचे गए शेयरों की संख्या
अजीम प्रेमजी पार्टनर रिप्रेजेंटिंग जैश ट्रेडर्स 6.12 करोड़
अजीम प्रेमजी पार्टनर रिप्रेजेंटिंग प्राजिम ट्रेडर्स 6.03 करोड़
अजीम प्रेमजी पार्टनर रिप्रेजेंटिंग हाशम ट्रेडर्स 5.02 करोड़
अजीम प्रेमजी ट्रस्ट 4.05 करोड़
अजीम प्रेमजी 1.22 करोड़

 

क्या होता है बायबैक ? 
कोई कंपनी जब शेयरधारकों से अपने ही शेयर खरीदती है तो इसे बायबैक कहते हैं। कंपनियां कई वजहों से इसका फैसला लेती हैं। सबसे बड़ी वजह कंपनी की बैलेंसशीट में अतिरिक्त नकदी का होना है। शेयर बायबैक के जरिए कंपनियां अतिरिक्त नकदी का इस्तेमाल करती हैं। सबसे पहले कंपनी का बोर्ड शेयर बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी देता है। इसके बाद कंपनी बायबैक के लिए कार्यक्रम का ऐलान करती है। इसमें रिकॉर्ड डेट और बायबैक की अवधि का जिक्र होता है। रिकॉर्ड डेट का मतलब यह है कि उस दिन तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वो बायबैक के तहत अपने शेयर बेच सकते हैं।

 

DBApp

 

COMMENT

आज का राशिफल

पाएं अपना तीनों तरह का राशिफल, रोजाना