पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (सोमवार) को डिफेंस बजट को लेकर आयोजित एक वेबीनार में कहा कि जल्द ही भारत दुनिया का बड़ा डिफेंस इक्यूपमेंट एक्सपोर्टर बन जाएगा। इस दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। आज भारत दुनिया के 40 देशों को डिफेंस इक्यूपमेंट्स सप्लाई कर रहा है। जल्द ही इस लिस्ट में कई और देशों के नाम जुड़ जाएंगे और भारत डिफेंस सेक्टर में बड़ी ताकत के रूप में उभरेगा।
एक समय था जब तेजस की फाइलें बंद कर दी गईं थीं
फाइटर जेट तेजस को लेकर प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा, अपने देश में बनाए गए फाइटर जेट तेजस की फाइलें एक समय बंद कर दिया गया था, लेकिन उनकी सरकार ने इस लड़ाकू विमान की संभावना पर भरोसा किया और आज यह स्वदेशी विमान शान से आसमान में उड़ान भर रहा है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने तेजस के लिए 48 हजार करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया है। इससे देश के हजारों स्माल इंडस्ट्री को फायदा होगा।
हथियारों को लेकर भारत के पास दशकों का अनुभव
पीएम मोदी ने कहा, हथियारों को लेकर भारत के पास दशकों का अनुभव है। हमारे देश में सारे तरह के हथियार तैयार होते थे। वर्ल्ड वॉर-1 और वर्ल्ड वॉर-2 के दौरान भारत ने बड़े पैमाने पर हथियारों की सप्लाई की। आजादी के बाद ये सबकुछ खत्म हो गया। यहां तक की छोटे से हथियार के लिए भी हम दूसरे देशों पर निर्भर हो गए। आज हम दुनिया के बड़े डिफेंस एक्सपोर्टर हैं। भारतीय लोगों के पास चांद पर पहुंचने की क्षमता है। मॉर्डन हथियार तैयार करने की पूरी ताकत है।
100 से ज्यादा उत्पादों का इंपोर्ट बंद किया
पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने विदेशों से आने वाली 100 से ज्यादा डिफेंस उत्पादों का इंपोर्ट बंद कर दिया। इससे हमारी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ेगी और मजबूत होगी। दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता कम होगी। हमारे यहां जॉब्स क्रिएट होंगे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.