राजसमंद(राजस्थान ).एक मैरिज फंक्शन में शामिल होने गुरुवार को पाकिस्तान की अमरकोट रियासत के राणा हमीर सिंह राजसमंद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर भास्कर से बातचीत की। उन्होंने दोनों देशों के आपसी रिश्ते की मजबूती पर काफी बातें कहीं।dainikbhaskar.com इस मौके पर बता रहा है, उनकी रॉयल फैमिली के बारे में। कैसी है पाकिस्तान के इस रॉयल राजपूत की फैमिली...
- हमीर सिंह के बेटे करणी सिंह अमरकोट रियासत के प्रिंस हैं।
- करणी सिंह अक्सर अपने पिता का प्रचार करते दिखते हैं।
- करणी सिंह को शिकार का भी शौक है। वे अक्सर दोस्तों के साथ शिकार करते दिखते हैं।
- इस दौरान इस राजपूत प्रिंस के साथ बॉडीगार्ड भी मौजूद रहते हैं।
- ये गार्ड हमेशा एके 47 राइफल और शॉटगन साथ रखते हैं।
- पाकिस्तान के मुसलमान ये मानते हैं कि हमीर सिंह का परिवार राजा पुरु (पारस) के वंशज हैं।
- इसलिए वे आज भी उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।
कौन हैं हमीर सिंह...
- हमीर सिंह का परिवार पाक राजनीति में अहम जगह रखता है।
- हमीर सिंह के पिता राणा चंद्र सिंह अमरकोट के शासक परिवार से थे।
- चंद्र सिंह सात बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे। वे पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो के करीबी मित्र थे।
- पीपीपी से अलग होने के बाद राणा चंद्र सिंह ने पाकिस्तान हिंदू पार्टी का गठन किया था, जिसका झंडा केसरिया रंग का था।
- उसमें ओम और त्रिशूल अंकित थे। उनका 2009 में निधन हो गया।
इंडियन है हमीर सिंह की बहू
- 20 फरवरी 2015 को हमीर सिंह के बेटे की शादी राजस्थान की पद्मनी से हुई थी।
- बरात पाकिस्तान की अमरकोट रियासत से भारत आई थी।
- इसमें दूल्हा बने राणा हमीर सिंह के बेटे करणी सिंह, दुल्हन थीं कानोता (जयपुर) के ठाकुर मानसिंह की बेटी पद्मिनी।
मोदी की तारीफ में क्या बोले हमीर सिंह
- राणा हमीर सिंह ने मोदी की तारीफ में कहा कि एक हाथ से ताली नहीं बज सकती।
- दोनों देश लड़ेंगे तो तीसरा फायदा उठाएगा। दोनों देशों को दोस्ती से साथ बैठकर समस्या का हल निकालना चाहिए।
- राणा हमीर सिंह के पिता राणा चंद्र सिंह ईस्ट-वेस्ट पाकिस्तान के 6 बार केबिनेट मंत्री रहे हैं।
पीएम की पाकिस्तान विजिट पर क्या कहा
- नरेंद्र मोदी की यात्रा ने पाकिस्तान के लोगों की सोच बदल दी।
- दोनों देशों के व्यावसायिक और आपसी मेलजोल का पॉजिटिव असर पड़ा।
- दोनों देशों के लोगों के रिश्तेदारों में एक उम्मीद जागी कि अब मिलना जुलना आसान होगा। ऐसी सहजता लंबे समय बाद दिखाई दी।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पाकिस्तान से भेजे जा रहे आतंकवाद को लेकर उन्होंने कहा और देखिए इस घराने के प्रिंस का अंदाज...