जालंधर. पूरे देश में शहीद भगत सिंह की बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। इस मौके पर सोशल मीडिया में उनके द्वारा इस्तेमाल की गई कई खूब शेयर की जा रही हैं। इनमें भगत सिंह द्वारा इस्तेमाल शर्ट, घड़ी और जूते शामिल हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने इसे अपने एक दोस्त जयदेव को दे दी थी। ऐसा था भगत सिंह द्वारा असेंबली बम कांड में यूज बम...
- बता दें कि भगत सिंह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। जेल में रहते हुए उनकी भूख हड़ताल और गिरफ्तारी की फोटो के साथ उनके द्वारा लिखे कई पत्र भी भारत और पाकिस्तान के लाहौर के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षित रखे गए हैं।
- उनके जन्म दिन पर ये सारी चीजें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें बम का वह खोल भी शामिल है, जो सीआईडी लाहौर ने जब्त किया था। बाद में इसे दिल्ली असेंबली बम कांड में सबूत के तौर पर पेश किया गया था।
- वायरल हो रही चीजों में शहीद की एक फुल स्लीव इटालियन कॉलर वाली खाकी शर्ट और उनकी घड़ी भी शामिल है।
पाकिस्तान में है शहीद का जन्मस्थान
- क्रांतिकारियों में अग्रणी शहीद भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को फैसलाबाद जिले (वर्तमान में पाकिस्तान) के जरांवाला तहसील स्थित बंगा गांव में हुआ था।
- उन्होंने देश की आजादी के लिए जिस साहस के साथ अंग्रेजों का मुकाबला किया, वह एक आदर्श है। बता दें कि देश को जगाने और अंग्रेजी राज तक अपनी बात पहुंचाने के लिए उन्होंने साथियों के साथ असेंबली में बम फेंका।
- बम फेंकने के बाद वे चाहते तो भाग सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ऐसा उन्होंने देश में अंग्रेजों को उखाड़ फेकने के लिए किया।
- कहते हैं कि बम नुकसान करने के लिए नहीं फेंका गया था, बेहद कमजोर बम होने की वजह से किसी को चोट नहीं पहुंची थी।
- बाद में 23 मार्च 1931 को दो साथियों, राजगुरु तथा सुखदेव के साथ फंसी पर लटका दिया गया था। उनकी शहादत ने अंग्रेजों के खिलाफ कई युवाओं को खड़ा किया।
आगे की स्लाइड्स में देखें शहीद भगत सिंह की जिंदगी से जुड़ी चीजों की तस्वीरें...