पंजाब का ब्यास स्टेशन सबसे साफ, बिहार का मधुबनी गंदा- रेलवे का सर्वेक्षण
देशमें गुजरात के रेलवे स्टेशन सबसे साफ हैं। जबकि बिहार के स्टेशन सबसे गंदे। यह खुलासा रेल मंत्रालय के एक सर्वेक्षण में हुआ है।
रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई की कमी भी इस दौरान यात्रियों की सबसे बड़ी चिंता के तौर पर उभरकर सामने आई।
सर्वेक्षण की रिपोर्ट मंगलवार को रेल मंत्रालय ने जारी की। इस सर्वे में हर यात्री से रेलवे स्टेशनों की सफाई से जुड़े 40 विभिन्न मानकों पर रेटिंग देने को कहा गया था।
1. ब्यास
2. गांधीधाम
3. वास्को डी गामा
4. जामनगर
5. कुंभकोणम
6. सूरत
7. नासिक रोड
8. राजकोट
9. सेलम
10. अंकलेश्वर
(इनमेंसे पांच स्टेशन गांधीधाम, जामनगर, सूरत, राजकोट और अंकलेश्वर गुजरात के हैं।)
गंदे स्टेशनों में यह हैं टॉप-10
1.मधुबनी
2. बलिया
3. भक्तियारपुर
4. रायचूड़
5. शाहगंज
6. जंघई
7. अनुग्रह नारायण
8. संगौली
9. आरा
10. प्रतापगढ़