पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
भारत में कोरोनावायरस के अब तक 77 मामले सामने आ चुके हैं। कर्नाटक में गुरुवार रात एक मरीज की जान चली गई। यह देश में कोरोना से मौत का पहला मामला है। इस बीच, ईरान में फंसे 120 भारतीय नागरिक एयर इंडिया के विमान से शुक्रवार को जैसलमेर पहुंचेंगे। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें यहां के आर्मी सेंटर में क्वारेंटाइन किया जाएगा। उधर, गूगल के बेंगलुरु ऑफिस के एक कर्मचारी में वायरस के लक्षण सामने आए हैं। इसके बाद कंपनी ने बेंगलुरु के कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.