पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 17 MLAs, Including 7 Ministers Of Kamal Nath Cabinet, Reached Bangalore, All Phones Stopped

कैबिनेट मीटिंग में 18 मंत्रियों ने कमलनाथ को इस्तीफा सौंंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में 7 दिन से चल रहे सियासी ड्रामे में सोमवार को बड़ा मोड़ आया। देर रात हुई कैबिनेट की बैठक में 18 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपना इस्तीफा सौंप दिया। कमलनाथ ने यह बैठक सरकार पर आए उस संकट का समाधान निकालने के लिए बुलाई थी, जो सिंधिया गुट के 6 मंत्रियों के बेंगलुरु जाने के बाद खड़ा हुआ। इन मंत्रियों के साथ 12 विधायक भी बेंगलुरु चले गए हैं। इस्तीफा देने के बाद मंत्रियों ने कहा कि उनकी आस्था कमलनाथ में है और वे अब अपने विवेक से कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि यह माफिया की मदद से सरकार को अस्थिर करने की साजिश है।

खबरें और भी हैं...