पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
केरल में मंगलवार को कोरोनावायरस के 6 और कर्नाटक में 3 नए केस सामने आए। देश में कुल 56 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। केरल में सातवीं तक की कक्षाएं और परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित कर दी गई हैं। 31 मार्च तक ट्यूशन क्लास, आंगनवाड़ी, मदरसे भी बंद कर दिए गए हैं। उधर, वायुसेना का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर मंगलवार सुबह ईरान से 58 भारतीय नागरिकों के पहले जत्थे को लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.