पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को रेबेने ख्वाजापोरा इलाके में 3 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इनपुट मिलने पर आरपीएफ, राष्ट्रीय रायफल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त पार्टी मौके पर पहुंची, तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकी मारे गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.