पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईबी कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा की हत्या के मामले में 5 और आरोपी पकड़े गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने नार्थ-ईस्ट इलाके में हुए दंगों के समय गुप्तचर ब्यूरो (आईबी) कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा की हत्या मामले में शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान फिरोज़, जावेद, गुलफ़ाम, शोएब और अनस के रूप में की गई है। इसके पहले 12 मार्च को पुलिस ने सुंदर नगर से मुख्य आरोपी मोमिन उर्फ सलमान को गिरफ्तार किया था। मोमिन से पूछताछ के बाद इन पांचों के नाम सामने आए थे। अंकित की हत्या के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को भी गिरफ्तार किया था, ताहिर का नाम भी एफआईआर में दर्ज है।

खबरें और भी हैं...