पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
देश में शुक्रवार को कोरोनावायरस से मौत का दूसरा मामला सामने आया। दिल्ली में संक्रमण की शिकार 69 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इससे पहले 12 मार्च को कर्नाटक में 76 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की मौत हुई थी। दिल्ली में जिस महिला की संक्रमण से मौत हुई, वह डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की भी मरीज थी। इस महिला का बेटा 5 से 22 फरवरी के बीच इटली और स्विट्जरलैंड की यात्रा पर था। वह 23 फरवरी को भारत लौटा था। वह भी कोरोनावायरस संक्रमित है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.