पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
चीन के पूर्वी प्रांत फुजियान के क्वांझू शहर में शनिवार रात 7 मंजिला होटल की इमारत ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई। अब तक 48 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है। 23 के फंसे होने की आशंका है। होटल में 80 कमरे थे और इसे कोरोनावायरस फैलने के बाद अस्थायी क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त होटल में 58 संदिग्ध मरीज थे। इसके अलावा होटल के 16 कर्मचारी, कुछ डॉक्टर और 6 कार डीलर भी होटल में मौजूद थे। पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.