पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
सऊदी अरब से लौटे एक बुजुर्ग की शनिवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा में मौत हो गई। संदेह है कि 71 साल के इस बुजुर्ग को कोरोनावायरस था। उनके सैम्पल की जांच रिपोर्ट रविवार या सोमवार तक आ सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक, बुजुर्ग को डायबिटीज और हाइपर टेंशन की दिक्कत थी। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में 69 साल की महिला की कोरोनावायरस के कारण मौत हो गई थी। इस महिला को भी डायबिटीज और हाइपर टेंशन की समस्या थी। वहीं, 12 मार्च को कर्नाटक में 76 साल के बुजुर्ग की कोरोनावायरस के चलते मौत हुई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.