पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • A Month Ago There Were 200 Deaths Every Day In China From Corona, Now Only 13 Deaths In 24 Hours

एक महीने पहले चीन में कोरोना से हर दिन 200 मौतें हो रही थीं, अब 24 घंटे में सिर्फ 13 मौतें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उस वक्त जब दुनिया के ज्यादातर देश कोरोनावायरस से या तो जूझ रहे हैं या फिर बचने के तरीके ढूंढ रहे हैं, तब चीन में जिंदगी दोबारा पटरी पर लौट रही है। चीन ने कोरोना पर काबू पाने के लिए पहले धड़ाधड़ नए अस्पताल बनाए, उसके बाद जिस वुहान शहर और हुबेई प्रांत से यह वायरस फैलना शुरू हुआ, उसे पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया। इसका असर दिखने लगा है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 16 फरवरी को चीन में करीब 1900 कोरोना केस आए थे और 200 से ज्यादा मौतें हुई थीं। शनिवार को 24 घंटे में चीन में कोरोना के सिर्फ 11 केस सामने आए और 13 मौतें हुईं।

खबरें और भी हैं...