पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
यह पहला मौका है, जब अयोध्या में रामलला की होली वृंदावन के बांके बिहारी के भेजे गुलाल से होगी। नई परंपरा की शुरुआत करते हुए बांके बिहारी मंदिर ने रामलला को गुलाल भेजा है, जिसे राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने सोमवार को स्वीकार किया। भावविभोर दास ने कहा, ‘‘ब्रज से सिर्फ रंग नहीं आया, आनंद और उल्लास आया है।’’ मंगलवार को जिन श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा, वे रामलला और बाकी तीनों भाइयों के गाल-मस्तक पर गुलाल भी लगा सकेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.