पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स (64) ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वे माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के साथ तकनीकी सलाहकार के रूप में काम करते रहेंगे। कंपनी ने यह जानकारी शुक्रवार देर रात दी। इसके मुताबिक, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर बिल गेट्स अब वैश्विक स्तर पर समाजसेवा करना चाहते हैं। वे स्वास्थ्य, शिक्षा और जलवायु परिवर्तन पर काम करेंगे। गेट्स 2014 से बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के चेयरमैन थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.